Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश लीग : लेवांते को सेल्टा ने 2-1 से दी मात

वालेंसिया | सेल्टा वीगो ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में लेवांते को 2-1 से मात दी। लेवांते की यह कोच पाको लोपेज के मार्ग दर्शन में पहली हार है। दोनों टीमों ने सोमवार देर रात खेले गए इस मैच की अच्छी शुरुआत की थी। सेल्टा ने अधिक अक्रामकता के साथ 10वें मिनट में पियोने सिस्टो की ओर से किए गए गोल के दम पर बढ़त बना ली।
इसके बाद 34वें मिनट में मेक्सी गोमेज की ओर से किए गोल के दम पर सेल्टा ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में काफी कोशिशों के बाद लेवांते को सफलता हासिल हुई और उसने मैच की समाप्ति के लिए बचे 12 मिनटों में जोस लुइस मोरालेस के गोल से अपना खाता खोला।

लेवांते की जीत के लिए हालांकि, यह गोल काफी नहीं था और आखिरकार उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

The post स्पेनिश लीग : लेवांते को सेल्टा ने 2-1 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.