Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2015 में न्यूज़ीलैंड को फाइनल का टिकट दिलाने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने बनाया सन्यास का मन

बर्मिंघम बियर्स के टी 20 ब्लास्ट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने से असफल होने  के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर ग्रांट एलियट ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं. वह पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

न्यूजीलैंड के आल राउंडर एलियट  ने मार्च 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. बतौर आलराउंडर बल्ले से इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं.

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए हर समय काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इस खिलाड़ी का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा था.

यह थी इस खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ पारी

न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से खेलते हुए ग्रांट एलियट ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी 2015 में खेली थी. आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए पांच टेस्ट समेत 100 से अधिक वनडे मैच खेले हैं.

अब बना लिया क्रिकेट छोड़ने का मन

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को लेकर अपने कुछ बातें बताते हुए कहा, कि ” मै न्यूज़ीलैंड के लिए बतौर आलराउंडर और ओपनर खेला, वहीं बर्मिंघम बियर्स के लिए भी मै बतौर आलराउंडर और ओपनर खेला. हालाँकि अब मै और नहीं खेल सकता. मुझे अब अहसास हो रहा है, कि मैंने काफी पहले ही अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्यों छोड़ दिया था.”

ऐसा रहा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

इस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10.75 की औसत से कुल 86 रन ही बनाए हैं. वही इस खिलाड़ी ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय में 83 मुकाबलें खेले हैं. जिसमें उन्होंने 81.79 की औसत से 1976 रन बनाए हैं. इस फार्मेट में उनके नाम 2 शतक सहित 11 अर्धशतक भी शामिल हैं. वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमे इनके नाम 171 रन दर्ज हैं.

The post विश्वकप 2015 में न्यूज़ीलैंड को फाइनल का टिकट दिलाने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने बनाया सन्यास का मन appeared first on SportzWiki Hindi.