सेंट लुईस ,अमेरिका
सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 के तीसरे राउंड में सिर्फ एक मैच का परिणाम सामने आया जबकि चार अन्य मैच अनिर्णीत रहे । भारत के विश्वनाथन आनंद और रूस के सेरगी कार्याकिन के बीच खेला गया मुक़ाबला बराबरी पर छूटा । किंग्स पान ओपनिंग से शुरू होकर जल्द ही राय लोपेज ओपनिंग में पहुँच गया और खेल की 37 वी चाल में जब दोनों ही खिलाड़ियों के पास सिर्फ दो प्यादे और एक हाथी रह गया तो दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए । आज बड़ा परिणाम आया जब रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक नें अमेरिकन दिग्गज हिकारु नाकामुरा को पराजित कर दिया ।
राउंड 3 के परिणाम
No. White Result Black
1 Aronian Levon ½ – ½ Carlsen Magnus
2 Karjakin Sergey ½ – ½ Anand Viswanathan
3 Vachier-Lagrave Maxime ½ – ½ So Wesley
4 Nakamura Hikaru 0 – 1 Grischuk Alexander
5 Mamedyarov Shakhriyar ½ – ½ Caruana Fabiano
इटेलिअन ओपनिंग में हुए इस जोरदार मुक़ाबले में ग्रीशचुक नें काले मोहरो से खेलते हुए 89 वी चाल में जीत दर्ज की अंत समय में अपने प्यादो , राजा और काले खाने के ऊंट का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए उन्होने जीत दर्ज की । अन्य तीन मुक़ाबलो में अर्मेनिया के लेवान अरोनियन नें मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से ,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव नें अमेरिका के वेसली सो से तो अजरबैजान के ममेद्यारोव नें अमेरिका के के विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर फेबियानों करूआना से अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले । तीन राउंड के बाद अब कार्लसन , ममेद्यारोव और अरोनियन के साथ ग्रीशचुक 2 अंक बनाते हुए सयुंक्त पहले स्थान पर है। जबकि आनंद , करूआना और मेक्सिम लाग्रेव 1.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । नाकामुरा और वेसली सो 1 अंक जबकि कार्याकिन 0.5 अंक लेकर खेल रहे है ।