Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर विश्वकप 2019 टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले क्रिकेट एशिया कप के लिए कुछ ही दिनों में भारतीय टीम का ऐलान होने जा रहा है। एशिया कम में भारतीय टीम के चयन पर हर किसी की नजरें लगी हैं। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए एशिया कप की टीम का चयन करना इतना आसान नहीं रहेगा। इसमें सेलेक्टर्स की निगाह में कई युवा खिलाड़ी भी रहेंगे।

एशिया कप के साथ ही विश्व कप की टीम पर भी इन पांच युवा चेहरों पर रहेंगी नजरें

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से जिस तरह से युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं वो अपने आपको भारतीय टीम में चयन का दावेदार बना रहे हैं। कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिनके नामों पर विचार एशिया कप की टीम के साथ ही आने वाले विश्व कप के लिए भी जरूर होगा। तो आज हम आपको बताते हैं वो पांच युवा चेहरे जिन पर एशिया कप के साथ ही विश्व कप पर भी नजरें रहेंगी।

मोहम्मद सिराज

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अब तक अपने प्रदर्शन से आईपीएल के बाद भारत-ए के लिए भी बहुत प्रभावित किया है।

मोहम्मद सिराज ने हाल के समय में भारत-ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर एशिया कप के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। एशिया कप के साथ ही मोहम्मद सिराज का विश्व कप के लिए चयन होने वाली टीम में भी खास चेहरा हो सकते हैं।

ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया।

ऋषभ पंत ने इससे पहले टी-20 में भी अपना डेब्यू कर लिया है और वो जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उससे तो उन्हें एशिया कप की टीम में भी चुना जा सकता है। इतना ही नहीं ऋषभ पंत को आने वाले समय में विश्व कप टीम का भी हिस्सा बनाया जा सकता है।

पृथ्वी शॉ

19 साल के प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का शो नो भारत के साथ ही अब पूरी दुनिया देश रही है। भारतीय क्रिकेट का ये युवा बल्लेबाज बेहतरीन प्रतिभा का धनी हैं जिसमें बल्लेबाजी काबिलियत कूट-कूट कर भरी है।

हाल में जिस तरह का पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में तो जगह मिली है और अब एशिया कप के लिए भी इनकी चर्चा हो सकती है और साथ ही विश्व कप की टीम में भी पृथ्वी के नाम की चर्चा रह सकती है।

मयंक अग्रवाल

भारतीय घरेलु क्रिकेट में अगर पिछले एक साल से किसी युवा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो हैं कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल। इस बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय से घरेलु क्रिकेट के साथ ही भारत-ए के लिए खेलते हुए रनों का अंबार लगाया है। ऐसे में मयंक अग्रवाल के नाम की चर्चा एशिया कप के लिए संभव हैतो साथ ही विश्व कप की टीम में भी मयंक अग्रवाल का चेहरा खास हो सकता है।

संजू सैमसन

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले काफी समय से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। केरल के संजू सैमसन ने इस दौरान हालाकि एक टी-20 मैच में जरूर जगह बनायी लेकिन उसे बरकरार नहीं रख सके।

संजू सैमसन के मौजूदा प्रदर्शन को देखकर एशिया कप की टीम चयन में अहम युवा चेहरा हो सकते हैं साथ ही साथ विश्व कप में भी संजू सैमसन के नाम पर चर्चा की जा सकती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर विश्वकप 2019 टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.