दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर तो भारत में आईपीएल खेलने आते है, लेकिन भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर दुनियाभर की टी-20 लीग खेलने नहीं जाते है.
आज हम आपकों अपने इस लेख में उन पांच भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों का नाम बताएंगे. जो अगर दुनिया भर की टी-20 लीग खेले, तो वह धमाल मचा सकते है.
आइये डालते है एक नजर ऐसे पांच भारतीय खिलाड़ियों पर :
विराट कोहली

विराट कोहली की प्रतिभा से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है. वह वर्तमान में दुनिया के सबसे बेस्ट बल्लेबाज माने जाते है. भारतीय कप्तान विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी है. जो दुनिया की हर जगह रन बना चुके है, इसलिए विराट अगर दुनियाभर की टी-20 लीग खेले, तो वह जमकर रन बना सकते है और अपना डंका दुनियाभर की टी-20 लीग में बजा सकते है.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल तीन शतक लगा चुके है. वही वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके है. रोहित एक विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज है. अगर वह दुनियाभर की टी-20 लीग खेलेंगे, तो निश्चित रूप से वह धमाल मचा सकते है और अपना कद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में और ज्यादा बढ़ा कर सकते है.
केएल राहुल

केएल राहुल भारतीय टीम के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. राहुल का अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 50 के करीब औसत है. वह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में दो शतक भी बना चुके है.
वही आईपीएल 2018 में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 659 रन बनाये थे. राहुल की प्रतिभा को देखते हुए यह कहा जा सकता है, कि वह भी दुनियाभर की टी-20 लीग में अपने बल्ले की धूम मचा सकते है.
हार्दिक पंड्या

हार्दिक एक विस्फोटक ऑलराउंडर है. हार्दिक टी-20 क्रिकेट को काफी पसंद करते है. वह लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है. वही गेंदबाजी में भी अपनी टीम के लिए अहम योगदान देने की क्षमता रखते है.
हार्दिक पंड्या अबतक टी-20 क्रिकेट में काफी सफल रह चुके है और वह दुनियाभर की टी-20 लीग में भी काफी सफल साबित हो सकते है.
जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टी-20 क्रिकेट में काफी सफल साबित हुए है. वह टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए नंबर-1 गेंदबाज भी रह चुके है.
बुमराह को एक टी-20 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज भी कहा जाता है. जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार तेज गेंदबाजी का जलवा दुनियाभर की टी-20 लीग में भी बिखेर सकते है.
The post अगर यह पांच भारतीय दिग्गज खेले दुनिया भर की टी-20 लीग, तो लगेगी करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.