Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑयल इंडिया ने हिमा दास को दी 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

गुवाहाटी
वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट हिमा दास को ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी है.

हिमा ने पिछले महीने ही फिनलैंड में आयोजित आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रैक एवं फील्ड के 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

सार्वजनिक क्षेत्र की इस प्रमुख तेल कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक उत्पल बोरा ने कहा कि असम की हिमा को यह राशि ओलंपिक सहित दूसरे टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए दी जा रही है.

बोरा ने इस मौके पर कहा कि असम के खिलाड़ियों को 17,000 प्रति माह की छात्रवृति दी जा रही है जिसमें इस साल अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे रियान पराग के साथ टेबल टेनिस खिलाड़ी तृषा गोगोई भी शामिल हैं.

बता दें कि इससे पहले देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हिमा दास की मदद के लिए आगे आए. आनंद महिंद्रा ने ऐलान किया था कि वह ओलंपिक की तैयारी के लिए हिमा दास की सहायता करेंगे.