Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 क्रिकेट में विश्व का सबसे कंजूस गेंदबाज बना ये पाक क्रिकेटर

खेल डेस्क। पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर प्रयासरत पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने टी-20 क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

EngvInd : चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए आई ये बुरी खबर

पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ये विश्व रिकॉर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राइडेंटस की ओर से गेंदबाजी करते हुए बनाया है। इरफान ने सेंट कीट्स और नेविस के खिलाफ खेल गए इस मुकाबले में टी-20 का सबसे किफायती स्पैल फेंका। इसके साथ ही वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट के सबसे कंजूस गेंदबाज गए हैं।

ट्रैक एवं फील्ड में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन, हिमा ने दो दिन में दूसरी बार बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

इस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने 4 ओवर दो विकेट के साथ केवल एक रन ही दिया। इस दौरान उन्होंने 24 में से 23 गेंदें खाली निकाली। उन्होंने अपने स्पैल का एक मात्र रन भी 24वीं गेंद पर दिया।

भारत की इस महिला क्रिकेटर्स के नाम दर्ज है वनडे में लगातार 7 हॉफसेंचूरी लगाने का रिकॉर्ड

अपनी शानदार गेंदबाजी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और इविन लुईस के विकेट लिए। मैच में 36 साल के इरफान का गेंदबाजी स्पैल 4-3-1-2 रहा। हालांकि इरफान के इस प्रदर्शन के बावजूद बारबाडोस ट्राइडेंटस को हार का सामना करना पड़ा। बारबाडोस ट्राइडेंटस ने पहले खेलते हुए कप्तान जैसन होल्डर की 35 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 147 रन बनाए।

इसके जवाब में सेंट कीट्स और नेविस ने बैंडन किंग की 60 रन की तूफानी पारी की सहायता से 18.5 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाकर जीत हासिल की।

सात फुट एक इंच लंबे इरफान खान अभी तक पाकिस्तान की ओर से 20 अन्तरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके हैं। इन 20 मैचों में वह केवल 15 विकेट ही हासिल कर सके हैं।