क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। सालों मेहनत करने के बाद शायद कोई खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुँच पाता है। इसके बावजूद कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऐसा ही किया है।
21 साल की उम्र में लिया संन्यास

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने मात्र 21 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस उम्र में कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी नहीं कर पाते। मुजारबानी ने यह फैसला काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए किया है।
खबरों की माने तो मुजारबानी ने काउंटी टीम नॉर्थेंप्टनशायर से करार किया है और अब वह इसी टीम की तरफ से खेलेंगे और इसका साफ मतलब है कि अब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
मुजारबानी ने खुद दी जानकारी

इस तेज गेंदबाज ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वह अब ज़िम्बाब्वे टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा
“मैं अपने पूर्व टीम के साथी और जिम्बाब्वे क्रिकेट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस बात पर गर्व महसूस करता हूँ कि मैंने अपने देश के लिए खेला। अब मुझे लगता है वह समय आ गया है जब मुझे दूसरे चुनौतियों को लेना पड़ेगा।”
ऐसा रहा है उनका करियर

मुजारबानी ने ज़िम्बाब्वे के लिए अपना डेब्यू मैच पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट था। इसके बाद जनवरी में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू वनडे मैच खेला था।
अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने ज़िम्बाब्वे के लिए 1 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने क्रमशः 0, 18 और 9 बल्लेबाजों का शिकार किया है। बल्ले से उनका प्रदर्शन न के बराबर रहा था क्योंकि वह 10वें या 11वें क्रम पर बल्लेबाजी करते थे।
The post मात्र 21 वर्ष की उम्र में ब्लेसिंग मुजारबानी ने छोड़ा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट appeared first on SportzWiki Hindi.