Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

23वां टेस्ट शतक लगाने के साथ विराट कोहली ने बना दिया ये ​नया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरे मैच में भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा है। इस मैच के 3 तीसरे दिन का खेल खत्म होने के साथ ही भारत की इस मैच में अच्छी पकड़ बना ली है। इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए यह पहला मैच है जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान और उप कप्तान ने मिलकर 159 रन की शानदार साझेदारी करके टीम के लिए अच्छा स्कोर किया है। इसके बाद दूसरी पारी कप्तान ने पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी करने के बाद उप कप्तान के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी करके टीम अच्छी बढ़त दिलाने का काम करके दिखाया है।

इस सीरीज मे भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी करने वाले कप्तान ने कल इस सीरीज का दूसरा शतक लगाकर अपने करियर का 23वां टेस्ट शतक लगाने में सफल हुए है। पहली पारी में विराट शतक लगाने से चुक गए थे। लेकिन दूसरी पारी में शतक लगाकर अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिसे तोड़ना किसी दूसरे कप्तान के लिए आसान काम नहीं होगा। इस सीरीज में विराट ने विदेश में सबसे ज्यादा कप्तान के तौर पर रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लेकिन अपने करियर का 23वां शतक लगाने वाले कोहली ने बतौर कप्तान ससबे ज्याद शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम था। लेकिन स्मिथ पर बैन लगने के बाद उनको अब शायद टीम का कप्तान भी नहीं बनाया जाएगा। बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ ने 15 शतक लगाए थे, जबकि कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 16 शतक बनाकर स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टेस्ट मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा शकत लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के नाम दर्ज है।



Herald