Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के शतक की वजह से बचा भारत का सम्मान, पहली पारी में बनाए 274 रन

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में खेली रही है भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली का पहला मैच 1 अगस्त से शुरू हुआ। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाये। भारतीय टीम की तरफ से स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की इसकी मदद से इंग्लैंड की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नही कर पायी। रविचंद्रन अश्विन ने 60 रन देकर चार विकेट लिए साथ ही नियमित अंतराल पर भारत को सफलताएं दिलाई। इसके साथ ही शमी ने 64 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं उमेश यादव और इशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद इंग्लैंड के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपने शुरूआती विकेट बहुत जल्दी खो दिए। इसके साथ ही भारत ने जवाब में 274 रन बनाये और इंग्लैंड को पहली पारी में मात्र 13 रन की बढ़त हासिल हुई।

भारत की और से भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 22वां शतक बनाया। इसके साथ ही वह भारतीय टीम की और से मात्र एक सफल बल्लेबाज रहें। साथ ही विराट कोहली ने इंग्लैंड की जमीन पर अपने करियर का पहला शतक लगाया। साथ ही इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 22 रन की हो गयी है। इससे पहले विराट कोहली का सन 2014 का दौरा अच्छा नही रहा है इस वजह से उन पर कई तरह के सवाल उठ रहें थे लेकिन अपनी पहली पारी में ही शानदार शतक लगाकर उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। कल विराट कोहली ने 149 रन की कप्तानी पारी खेली।

इसके साथ ही इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में शुरू में ही ओपनर एलेस्टेयर कुक का विकेट खो दिया। भारत की और से उनका विकेट ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बोल्ड करके लिया। आज इंग्लैंड आगे की पारी से खेलना शुरू करेगी।



Herald