Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनस और हिमा ने दिलाए भारत को ऐथलेटिक्स में 2 सिल्वर मेडल

जकार्ता 
भारतीय ऐथलीट मोहम्मद अनस और हिमा दास ने 400 मीटर फाइनल में अपने अपने वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। हिमा 400 मीटर फाइनल के अपने वर्ग में दूसरे नंबर पर रहीं और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 

हिमा दास ने 400 मी. में जीता रजत पदक

भारत की हिमा दास ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया. हिमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में रविवार को आयोजित फाइनल में 50.79 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान पाया.

बहरीन की सल्वा नासिर ने 50.09 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता. यह नया एशियाई रिकॉर्ड है. कांस्य कजाखस्तान की एलिना मिखिना को मिला/ मिखिना ने 52.63 सेकेंड समय निकाला.

इस स्पर्धा में शामिल भारत की एक अन्य एथलीट निर्मला को चौथा स्थान मिला. निर्मला ने 52.96 सेकेंड समय लिया.

अनस ने 400 मीटर में जीता रजत पदक

धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीत लिया. अनस ने 45.69 सेकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया. कतर के अब्दालेह हसन ने 44.89 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता. बहरीन के अली खामिस ने 45.70 सेकेंड के साथ कांस्य जीता. अनस के अलावा भारत के एक और धावक राजीव 45.84 सेकेंड के साथ चौथे नंबर पर रहे.
साइना-सिंधु ने रचा इतिहास 
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबलों में थाइलैंड की खिलाड़ियों को मात देकर महिला एकल के सेमीफाइनल में एंट्री की और एशियाई खेलों में अपने-अपने मेडल सुरक्षित कर लिए। पीवी सिंधु ने थाइलैंड की निचौन जिंदापोल को 21-11, 16-21 और 21-14 से हराकर यह मैच अपने नाम किया।