मोहम्मद सिराज के नेतृत्व में गेंदबाजी के जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर इंडिया ए ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका ए को पारी और 30 रनों से हरा दिया. इस दौरान मोहम्मद सिराज की खतरनाक गेंदबाजी रही.
बुमराह की जगह ले सकते सिराज

इंग्लैंड में खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का चयन किया गया. जिसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं. मगर चोटिल बुमराह अभी पूरी तरह फिट नही हो पाए थे. जिस कारण वह पहले टेस्ट में नही खेल सके.
ऐसे में अगर बुमराह फिट नही हो पाते हैं, तो उनकी जगह अंतिम दो मैचों में किसी और गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है. जिसके लिए मोहम्मद सिराज एक अच्छे विकल्प होंगे.
सिराज की पिछली पांच पारियों में शानदार गेंदबाजी
मोहम्मद सिराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पिछली पांच पारियों में जबरदस्त गेंदबाजी की है. तीन मैचों की इन पारियों में सिराज ने दो मैच इंग्लैंड में ही खेले हैं. 10 जुलाई से इंग्लैंड में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ खेले गए मैच में सिराज ने एक पारी में 68 रन देकर चार विकेट निकाले जबकि एक दूसरी पारी में 64 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
16 जुलाई से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी सिराज ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक पारी में 79 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि दूसरी पारी में 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

वहीं बेंगलुरु में 4 अगस्त से खेले गए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में भी सिराज ने अपनी गेंदबाजी का जमकर जादू चलाया. पहली पारी में सिराज ने 56 रन देकर पांच विकेट चटकाए. जबकि दूसरी पारी में भी 73 रन देकर पांच विकेट निकाले.
इस प्रकार मोहम्मद सिराज लगातार अच्छा कर रहे हैं. खास बात ये भी है कि उन्होंने इंग्लैंड में भी शानदार किया है. इसलिए चयनकर्ता सिराज को इंग्लैंड में सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम में जगह दे सकते है.
The post इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 2 टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह इंग्लैंड रवाना होगा यह युवा भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.