क्रिकेट में अगर किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई आँकड़ा सबसे बुरा माना जाता है, तो वह 99 का आँकड़ा ही माना जाता है. क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अपने नाम के आगे 99 रन के इस अशुभ आँकड़े को नहीं रखना चाहता है.
इस 99 के आँकड़े को लेकर ही आज हम आपकों अपने इस खास लेख में विश्व क्रिकेट इतिहास के उस बदनसीब खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जो अपने क्रिकेट करियर में 300 वनडे मैच खेलने से एक मैच चुक गया था और अपनी टीम के लिए 299 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच ही खेल पाया था.
ब्रायन लारा है वो खिलाड़ी जो 300 वनडे मैच खेलने से चुके थे एक मैच

आपकों बता दे, कि जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे है वह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ब्रायन लारा है.
ब्रायन लारा ने अपने क्रिकेट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 299 वनडे मैच ही खेले हुए है वह अपने 300 वनडे पुरे करने से एक वनडे मैच चुक गये थे.
साल 2007 के विश्वकप के बाद लिया था संन्यास

आपकों बता दे, कि ब्रायन लारा ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 9 नवंबर 1990 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची के मैदान पर खेला था. वही उन्होंने अंतिम वनडे मैच साल 2007 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिजटाउन के मैदान पर खेला था.
आपकों बता दे, कि ब्रायन लारा ने अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय करियर में 10 हजार से ज्यादा रन बनाये हुए है. ब्रायन लारा ने 299 वनडे मैचों में 40.48 की औसत से 10405 रन बनाये हुए है.
ब्रायन लारा का टेस्ट क्रिकेट करियर भी रहा है शानदार

आपकों बता दे, कि ब्रायन लारा का टेस्ट क्रिकेट करियर भी बहुत शानदार रहा है उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये हुए है. ब्रायन लारा के नाम टेस्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की 400 नाबाद रन की सर्वोच्च पारी खेलने का भी रिकॉर्ड है. जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. ब्रायन लारा ने अपने 131 टेस्ट मैच में के करियर में 52.88 की औसत से 11953 रन बनाये हुए है.
सचिन से होती थी लारा की तुलना

ब्रायन लारा की तुलना हमेशा ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से हुआ करती थी. कुछ क्रिकेट के जानकारों का मानना था, कि सचिन तेंदुलकर ब्रायन लारा से ज्यादा प्रतिभाशाली बल्लेबाज थे.
खुद सचिन तेंदुलकर भी ब्रायन लारा के बहुत बड़े फैन रहे है और अपने कई इंटरव्यू में सचिन, ब्रायन लारा की जमकर तारीफ भी कर चुके है. सचिन और लारा दोनों ही एक-दुसरे के काफी अच्छे दोस्त भी है.
The post विश्व का सबसे बदनसीब खिलाड़ी जो अपने टीम की वजह से 300 वनडे मैच खेलने से 1 मैच पहले ही ले लिया सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.