Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

32 मैचो में 75 कैच और 10 स्टम्प कर चुके इस खिलाड़ी को ऋषभ पन्त के लिए भूला देंगे विराट कोहली!

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू किया है.

पंत जब पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने की शुरुआत की. वहीं पंत के टीम में आने से एक सवाल खड़ा हुआ है कि क्या अब ऋद्धिमान साहा के टीम में वापसी के लिए सभी रास्ते बंद हो चुके हैं.

चोटिल होकर बाहर हुए थे साहा 

ऋद्धिमान साहा चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एक मात्र टेस्ट मैच में टीम में नही खेल पाए थे. उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में मौका दिया गया था. इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए जब टीम का चयन हुआ, तब भी साहा अपनी चोट से पूरी तरह उभर नही पाए थे, जिस कारण दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम शामिल किया गया.

अब जब ऋषभ पंत ने शानदार तरीके से टेस्ट टीम में डेब्यू कर लिया है, ऐसा लग रहा है साहा के लिए अब टीम में वापसी की बहुत कम उम्मीदें बची हैं.

बल्लेबाजी में कमजोर नज़र आते हैं साहा 

ऋद्धिमान साहा एक शानदार विकेटकीपर हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार विकेट कीपिंग भी दिखाई है. मगर वह बल्लेबाजी में अधिक प्रभावी नही रहे हैं. साहा ने 32 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 30.63 की इकॉनमी से 1164 रन बनाए हैं. जिसमें उनके तीन शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं.

वहीं पंत बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में ही शानदार नज़र आ रहे हैं. 23 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले ऋषभ पन्त ने 54.50 की औसत से 1744 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 4 शतक और 8 अर्द्धशतक लगाए हैं. वहीं पंत ने जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट में अपनी शुरुआत की है, उसे देख कर लग रहा वह अपनी जगह टीम में स्थायी कर लेंगे. ऐसे में ऋद्धिमान साहा के लिए टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा.

The post 32 मैचो में 75 कैच और 10 स्टम्प कर चुके इस खिलाड़ी को ऋषभ पन्त के लिए भूला देंगे विराट कोहली! appeared first on SportzWiki Hindi.