भारत टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली के मनमुटाव की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कई लोगों को यह भी लगता है कि टेस्ट मैचों में धोनी के संन्यास के पीछे विराट कोहली का ही हाथ है लेकिन कोहली को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
समय के साथ हो गए बेहतर दोस्त

गौरव कपूर के वेब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ पर विराट कोहली ने अपने और धोनी के रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे समय के साथ उन दोनों की दोस्ती बेहतर होती गई है। कोहली ने कहा
“धोनी और मेरी अंडरस्टैंडिंग काफी अच्छी है। हम जब साथ खेलते हैं और हम रन ले रहे होते है, तो अगर वो दो कहते हैं तो मैं आंख बंद करके दौड़ जाता हूं। मैंने उनसे बेहतर क्रिकेटिंग ब्रेन किसी का नहीं देखा। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी कप्तानी के शुरुआती दौर में वह टीम का हिस्सा हैं। हमारी दोस्ती समय के साथ और गहरी होती गई है। बीच-बीच में हमारे बारे में कई खबरें आती हैं, लेकिन हम दोनों में से कोई कुछ नहीं पढ़ता।”
कब आई मनमुटाव की खबरें

धोनी और कोहली के मनमुटाव की खबरें सबसे पहले 2015 विश्वकप में पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय आई थी। पहले टेस्ट में धोनी चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे। दूसरे टेस्ट में वह वापस आए और तीसरे टेस्ट के बाद सबको चौंकते हुए संन्यास की घोषणा कर दी।
इसके बाद चारों तरफ खबर चली थी कि उपकप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री की वजह से उन्होंने संन्यास ले लिया है।
मैदान पर भी दिखती है दोस्ती

धोनी सिर्फ वनडे और टी-20 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस मैचों में हमेशा देखा जाता है कप्तान कोहली धोनी से बातचीत करते रहते हैं। इसके साथ ही डीआरएस लेने समय भी कोहली सबसे पहले धोनी की राय लेते हैं। इससे साफ हो जाता है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।
The post फ्रेंडशिप डे स्पेशल: विराट कोहली और धोनी का था एक दुसरे से 36 का आंकड़ा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा बढ़ गयी नजदीकियां appeared first on SportzWiki Hindi.