Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से पहले मुसीबत में फंसे ये 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, बोर्ड कार्यवाही करने के साथ करेगा टीम से बाहर

विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनायी है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से बहुत शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इस टीम की सबसे खराब बात ये है कि इनके खिलाड़ी आए दिन किसी ना किसी तरह से विवादों में रहते हैं। अपने क्रिकेटरों के विवादों में रहने के चलते बांग्लादेश क्रिकेट टीम की किरकिरी भी होती रहती है।

बांग्लादेश के तीन स्टार क्रिकेटरों पर मंडराया संकट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के इसी तरह से तीन और स्टार क्रिकेटर विवादों में आ गए हैं। जिसके बाद इन तीनों ही खिलाड़ियों के करियर पर ही संकट आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट के तीन स्टार खिलाड़ी शब्बीर रहमान, नासिर हुसैन और मोसद्दक हुसैन अपनी हरकतों के कारण फंस चुके हैं और बांग्लदेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इन पर नकेल कस ली है।

Bangladesh beat West Indies by 12 runs in second T20

शब्बीर, नासिर हुसैन और मोसद्दक हुसैन पर बीसीबी करेगा अनुशनात्मक कार्यवाही

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने साफ कर दिया है कि इन तीनों क्रिकेटरों पर अनुशात्मक कार्यवाही की जाएगी और इसके लिए इन तीनों ही खिलाड़ियों को 1 सितंबर को बोर्ड ने तलब किया है।नजमुल हसन ने अपने एक बयान में कहा कि बोर्ड किसी तरह की नरमी नहीं बरतेगी और सख्त कार्यवाही करेगा।

शब्बीर रहमान पर लगा है अपने फैन के साथ मारपीट का आरोप

आपको बता दें कि इन दिनों बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज शब्बीर रहमान इन दिनों अपने व्यवहार के कारण बहुत ही चर्चा में हैं। शब्बीर रहमान ने सोशल मीडिया पर अपने फैन को गाली देने का भी आरोप लगा है। इसके साथ ही उन पर एक फैन के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। इस पर उन पर बोर्ड ने 20 लाख रूपये का आरोप लगाने के साथ ही नेशनल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है।

नासिर पर गर्लफैंड को तो मोसद्दक पर पत्नी को परेशान करने का आरोप

तो वहीं नासिर हुसैन की बात करें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हुई पर्सनल बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है।तो वहीं इसके अलावा मोद्दसक हुसैन पर उनकी पत्नी शर्मिन समीरा उषा को घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपनी दूर की बहन शर्मिन समीरा उषा से शादी की थी और वो कुछ समय से इनको लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। और दहेज को लेकर 15 अगस्त को घर से बाहर कर दिया गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप से पहले मुसीबत में फंसे ये 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, बोर्ड कार्यवाही करने के साथ करेगा टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.