Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 4 खिलाड़ी हैं मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनीशर, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

क्रिकेट की दुनियां में वनडे मुकाबलों में आखिरी 10 ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले 4 क्रिकेटर जिन्हें अक्सर मैच के आखिरी क्षणों में ज्यदातर चौके छक्कों लगाते हुए देखा जाता है. जब ये बल्लेबाज मैच के अंतिम क्षणों में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरते हैं, तो सामने वाला गेंदबाज एक बार जरुर सोंचता है, कि इस समय गेंद किस जगह पर डालें. इन 4 बल्लेबाजों का अंतिम 4 ओवर में मैच पर पूरा कण्ट्रोल होता है. ऐसे में कोई भी गेंदबाज इन्हें गेंदबाजी नहीं करना चाहता हैं.

आज हम यहाँ आपको उन्ही 4 बल्लेबाजो के नाम बता रहे हैं, जो मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ फिनीशर माने जाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. धोनी आज भी वनडे और टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं.

धोनी यह एक ऐसा नाम है, जिसको आखिरी समय पर क्रीज पर देखकर विरोधी टीम के गेंदबाज डर से जाते थे.  इनका अभी तक वनडे में स्ट्राइक रेट 88.13 का है. इस खिलाड़ी ने अभी तक 217 छक्के और 776 चौके लगाए हैं.

हार्दिक पांडया

भारतीय युवा खिलाड़ी हार्दिक पांडया भी विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. इन्होंने अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अच्छी-अच्छी टीमों को अपनी बल्लेबाजी का परिचय दे चुके हैं.

यह आलराउंडर मैच के आखिरी क्षणों में जिस तरह से बल्लेबाजी करता है, वह फैंस को काफी पसंद  आता है. इस खिलाड़ी का वनडे में स्ट्राइक रेट 114.53 का है. इस खिलाड़ी ने अभी तक 42 चौके और 31 छक्के लगाए हैं.

आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल भी विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ियों मे से एक हैं. वेस्टइंडीज के लिए इस खिलाड़ी ने कई बार आतिशी पारियां खेल मैच जीताया है.

यह खिलाड़ी आखिरी ओवरों में काफी खतरनाक बल्लेबाजी करता नजर आता है. रसेल क्रिकेट के यह एक अच्छे फिनिशर माने जाते हैं. इनका वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 130.46 का है. वही इस खिलाड़ी ने 54 चौके और 91 छक्के लगाए हैं.

ग्लेन मैक्सवेल

आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी अपनी बल्लेबाजी से कई गेंदबाजों के होश उड़ाए हैं. इस खिलाड़ी ने आखिरी ओवरों में खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी की है. इस खिलाड़ी का वनडे में रन रेट 121.3 का रहा है. इस बल्लेबाज ने अभी तक 73 चौके और 216 छक्के लगाए हैं.

The post ये 4 खिलाड़ी हैं मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनीशर, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.