Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फुटबाल: शबाब अल अहिल ने बेंगलुरू एफसी को 5-1 से दी करारी शिकस्त

स्पेन। स्पेन के दौर पर गए भारतीय फुटबाल क्लब बेंगलुरू को अपने दूसरे अभ्यास मैच में संयुक्त अरब अमिरात की प्रो-लीग की टीम शबाब अल अहिल दुबई एफसी से 1-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा है।

मेलिया विलाइटाना फुटबाल सेंटर में सोमवार को खेले गए इस मैच में भारतीय क्लब ने आक्रामक शुरुआत की। पहले 10 मिनट में चेंचो गेल्टेशेन और सिसको हर्नाडेज ने यूएई के क्लब के घेरे में ज्यादा आक्रमण किया। मैच का पहला गोल 16वें मिनट में अहिल ने किया। 42वें मिनट में सिसको ने बेंगलुरू को बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ तक स्कोर 1-1 था।

दूसरा हाफ भारतीय क्लब के लिए बेहद खराब साबित हुआ। उसने 46वें, 51वें और 54वें मिनट में तीन गोल खा लिए। इन गोलों का कारण भारतीय डिफेंस की कमजोरी था। 80वें मिनट में यूएई के क्लब ने अपना पांचवां गोल किया। अंतिम मिनट में मिकू ने बेंगलुरू के लिए दूसरा गोल करने का प्रयास किया जो असफल रहा।

The post फुटबाल: शबाब अल अहिल ने बेंगलुरू एफसी को 5-1 से दी करारी शिकस्त appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.