क्रिकेट में बल्लेबाज अकेले ही मैच के रुख को बदलने का दम रखता है. कई बार देखा गया है जब पूरी टीम नाकाम नजर आती है तो एक बल्लेबाज नायक की तरह शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए मैच को टीम के पक्ष में कर देता है.
मगर कुछ पारियां ऐसी भी देखीं गयी हैं जब बल्लेबाज टीम के लिए नही बल्कि खुद के लिए खेलते हुए नजर आए हैं. ऐसे बल्लेबाजों में दिग्गज शामिल हैं.
5. डेविड वार्नर – ऑस्ट्रेलिया

2012 में श्रीलंका के साथ मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर की एक धीमी पारी देखने को मिली थी. वार्नर ने अपनी उस पारी में 142 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने सिर्फ चार चौके और एक छक्का लगाया था. जबकि इससे पहले के मैच में वार्नर ने 163 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी.
वार्नर की 100 रनों की धीमी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया 271 रन ही बना पायी थी. जिसके बाद श्रीलंका ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मैच में जीत हासिल की थी और वार्नर का शतक व्यर्थ चला गया था.
4. माइकल वेंडर्ट – श्रीलंका

माइकल वेंडर्ट ने 2006 में श्रीलंका टीम में डेब्यू किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेले गए एक वनडे मैच में माइकल ने बेहद ही धीमी पारी खेली. वेंडर्ट ने 117 गेंदों पर सिर्फ 48 रन ही बनाए थे. जबकि टीम 318 के स्कोर का पीछा कर रही थी.
अपनी 48 रनों की उस पारी में वेंडर्ट ने सिर्फ तीन चौके लगाए थे. इस मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था. वेंडर्ट को इसके बाद टीम में मौका नही मिला.
3. जैक कैलिस – साउथ अफ्रीका

जैक कैलिस साउथ अफ्रीका के एक जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं. मगर एक पारी कैलिस द्वारा स्वार्थ भरी पारी खेली गयी थी. कैलिस की यह पारी आईसीसी विश्वकप 2007 में सामने आयी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था.
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के सामने एक ही विकल्प था कि वह तेजी के साथ रन बनाए. एबी डीविलियर्स के आउट होने के बाद जैक कैलिस तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए. मगर कैलिस ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर सिर्फ 48 रन बनाए और अफ्रीका को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
2. सचिन तेंदुलकर – भारत

2012 में एशिया कप में खेली गयी सचिन तेंदुलकर की 114 रनों की पारी एक चर्चा का विषय रही थी. सचिन लंबे समय से अपने शतकों के शतक को पूरा करने के लिए इंतजार कर रहे थे.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पांच विकेट खोकर 289 रन ही बना पायी थी. जिसमें सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
1. सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट के एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे. उन्होंने काफी नाम और सम्मान कमाया. मगर 1975 के विश्वकप में उनकी एक पारी ने उन्हें हीरो से विलेन बना दिया था. उस समय वनडे मैच 60 ओवर के हुआ करते थे. इंग्लैंड के साथ हुए मैच में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 334 रन का स्कोर बनाकर भारत को लक्ष्य दिया.
सुनील गावस्कर से बहुत अधिक उम्मीदें थीं. मगर वह मैच में कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए नजर नही आए. गावस्कर ने 174 गेंदों की अपनी उस पारी में नाबाद सिर्फ 36 रन ही बनाए. जिसका नतीजा भारत को 202 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
The post दुनिया के 5 सबसे स्वार्थी खिलाड़ी, जिन्होंने टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए खेला एक मैच, लिस्ट में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.