Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी : भारत को मिली चौथी जीत, द. कोरिया को 5-3 से दी मात

जकार्ता| मौजूदा चैम्पियन भारत ने रविवार को 18वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी के पूल-ए के अपने चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया। भारत की यह लगातार चौथी जीत है। भारत ने अपने पहले मैच मे इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था। वह अपना आखिरी पूल मैच 28 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
भारत ने जीबीके हॉकी मैदान पर खेले गए अपने मैच जीत के साथ भारतीय टीम पूल-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह ने पहले, चिंग्लेसाना सिंह ने पांचवें, ललित उपाध्याय ने 16वें, मनप्रीत सिंह ने 49वें और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल किए।

वहीं दक्षिण कोरिया के लिए कप्तान मंजाए जुंग ने 33वें और 35वें तथा जोंगन जांग ने 60वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागने के साथ ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत को पहले ही मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे रुपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।

भारत के लिए दूसरा गोल चिंग्लेसाना सिंह ने पांचवें मिनट में रुपिंदर की मदद से किया। रुपिंदर की फ्री हिट पर चिंग्लेसाना ने सीधा शॉट मारकर इसे दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया। 13वें मिनट में भारतीय टीम के पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाया।

दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के कमजोर डिफेंस पर वार कर फील्ड गोल किया। सिमरनजीत सिंह से मिले पास को ललित उपाध्याय ने अपनी हॉकी स्टिक से उछालकर भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया।

इस क्वार्टर में भारत और दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुए थे, लेकिन दोनों ही टीमें इसमें नाकाम रहीं और ऐसे में पहले हाफ के समापन के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से बढ़त बना

The post हॉकी : भारत को मिली चौथी जीत, द. कोरिया को 5-3 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.