खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (103), चेतेश्वर पुजारा (72) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (नाबाद 52) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए रिकॉर्ड 521 रन का लक्ष्य दिया।
हार्दिक पांड्या ने कपिल देव को लेकर दिया ये बड़ा बयान, नहीं करे मेरी उनके साथ...
अब मेजबान टीम को इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज करनी है तो उसे विश्व रिकॉर्ड बनाना होगा, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई टीम चौथी पारी में 451 से अधिक रन नहीं बना पाई है। यह कीर्तिमान कीवी टीम के नाम दर्ज है जिसने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 451 रन बनाए थे।
एशियाई खेलों में लगातार दूसरे पदक से चूकी राजस्थान की अपूर्वी चंदेला
इंग्लैंड में चौथी पारी में सर्वाधिक रन का कीर्तिमान भी न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है जिसने इसी मैदान पर 1973 में मेजबान टीम के खिलाफ 440 रन बनाए थे। वैसे इंग्लैंड की टीम स्वदेश में चौथी पारी में कभी भी चार सौ रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इस पारी में उनका सबसे बड़ा स्कोर छह विकेट पर 369 रन रहा है।
बेहतरीन फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के टेस्ट करियर के 23वें शतक की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 352 रन बनाने के बाद घोषित की।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 197 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 113 और अजिंक्य रहाणे (29) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी बनाई।
पुजारा ने 147 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
521 रन के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ ओवर में बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स 13 और एलिस्टेयर कुक नौ रन बनाकर कर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की टीम अभी भी लक्ष्य से 498 रन दूर है।