Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुश्ती : पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा में संदीप ने किया जीत हासिल

जकार्ता| भारतीय पहलवान संदीप तोमर ने अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संदीप ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम नाजारोव को 12-8 से मात दी।संदीप ने अच्छी शुरुआत करते हुए तीन बार तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम को तीन बार टैकल करते हुए छह अंक बटोरे, लेकिन रुस्तम ने भी अंतिम मिनट में अच्छी वापसी कर चार अंक लेकर भारतीय पहलवान को बराबरी की टक्कर दी।

इसके बाद दूसरे राउंड में दोनों पहलवानों के अंक 8-8 से बराबरी पर थे। यहां संदीप ने अच्छा दांव खेलते हुए दो अंक लेकर बढ़त 10-8 कर ली। संदीप ने तुर्कमेनिस्तान के पहलवान को वापसी का मौका नहीं दिया और अंत में 12-8 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

The post कुश्ती : पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा में संदीप ने किया जीत हासिल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.