भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्रेंट ब्रिज में एक शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को एक मजबूत स्तिथि में पहुंचा दिया है. बता दें, कि भारतीय कप्तान ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए 103 रन का एक शानदार शतक लगाया है. उनके इस शतक में बहुत कुछ दिलचस्प है
विराट ने लगाया अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 23वां शतक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 23वां शतक लगाया है. उन्होंने 103 रन के इस अपने शानदार शतक में कुल 197 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाये है. भारतीय कप्तान ने अपनी इस शानदार पारी में कुल 10 चौके लगाये है.
अंतर्राष्ट्रीय करियर का लगाया 58वां शतक

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 58वां शतक लगाया है. वह अबतक 35 शतक वनडे क्रिकेट में लगा चुके है. वही 23 शतक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगा दिए है.
सचिन ने भी 58वां शतक इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन का ही लगाया था

आपकों बता दें, कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपना 58वां अंतर्राष्ट्रीय शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था और सचिन ने भी अपने 58वें अंतर्राष्ट्रीय शतक में कुल 103 रन ही बनाये थे.
गेंदे भी सचिन और कोहली दोनों ने खेली 197

सचिन तेंदुलकर ने अपना यह शतक साल 2001 में अहमदाबाद टेस्ट मैच में लगाया था. सचिन तेंदुलकर ने भी इस दौरान 197 गेंदे ही खेली थी. सचिन ने अपनी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया था. भारत का यह मैच ड्रा में समाप्त हुआ था.
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के 58वें अंतर्राष्ट्रीय शतक में यह समानताएं होना बेहद आश्चर्यचकित करने वाला है. विराट की अब नजरे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड पर ही है.
यह आँकड़ा काफी हैरान कर देने वाला है, लेकिन यह इस बात की ओर भी एक इशारा है, कि वर्तमान भारतीय कप्तान भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगा सकते है.
The post सचिन और विराट कोहली के 58वें अंतर्राष्ट्रीय शतक में सबकुछ है एकसामान, देख यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.