भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुवायी में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इनकी कप्तानी में इनमें से कई खिलाड़ियों ने अपनी खास पहचान बनायी। भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ियों को मौका तो मिला, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनको टीम में आने का हकदार तो माना जा रहा था, लेकिन मौका नहीं मिल सका।
इन पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कोहली की कप्तानी में नहीं मिला मौका
भारतीय टीम में विराट कोहली की कप्तानी में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिनको टीम में मौका मिलने का हकदार तो माना जा रहा था, लेकिन विराट कोहली ने उन खिलाड़ियों को वो मौका नहीं मिल जो उन्हें मिलना चाहिए था। तो आईए आपको हम बताते हैं ऐसे ही पांच भारतीय खिलाड़ी…..
अभिनव मुकुंद
तमिलनाडू के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रहे अभिनव मुकुंद घरेलु क्रिकेट के एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं। घरेलु क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के कारण अभिनव मुकुंंद ने धोनी की कप्तानी में जगह जरूर बनायी थी, लेकिन इस बल्लेबाज को विराट कोहली की कप्तानी में ज्यादा मौका नहीं मिल सका। वैसे अभिनव मुकुंद की प्रतिभा में कोई कमी नजर नहीं आती है।

हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट इतिहास के अब तक के सबसे शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह के कारनामों से तो पूरी दुनिया वााकिफ है। हरभजन सिंह ने अपने दौर में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
भज्जी ने एक बार टीम से बाहर होने के बाद आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की थी लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में जल्द ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। भज्जी में अभी भी कुछ साल खेलने का दमखम था लेकिन मौका नहीं मिल सका।

अंबाती रायडू
भारतीय क्रिकेट टीम में प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों की बात करें तो हैदराबाद के अंबाती रायडू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैै। अंबाती रायडू ने हर बार अपने आपको साबित किया हैै।
रायडू ने भारतीय टीम के लिए भी कमाल का प्रदर्शन किया तो बाहर होने के बाद भी आईपीएल में प्रभाव छोड़ते रहे, लेकिन विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद रायडू को मौका ही नहीं मिल पा रहा है। इंग्लैंड दौरे पर मौका मिला था, लेकिन वो भी यो-यो टेस्ट में खराब हो गया।

पंकज सिंह
भारतीय घरेलु क्रिकेट इतिहास में राजस्थान के रणजी कप्तान पंकज सिंह को कोई जवाब ही नहीं है। राजस्थान के बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक रहे पंकज सिंह ने घरेलु क्रिकेट में विकेटो की झड़ी लगाई है।
इसी कारण से उन्हें धोनी की कप्तानी में टीम में जगह मिली थी लेकिन छुट्टी होने के बाद विराट कोहली की कप्तानी में अभी तक मौका नहीं मिल सका है।

मनोज तिवारी
बंगाल की टीम के कप्तान मनोज तिवारी को एक जबरदस्त बल्लेबाज माना जाता है। मनोज तिवारी में बल्लेबाजी के शानदार कौशल है। और उन्होंने इसे दिखाया भी है।
उनके कौशल ने उन्हें भारतीय टीम में जगह जरूर दिलायी थी, लेकिन टीम से बाहर होने के बाद घरेलु क्रिकेट में मनोज तिवारी अपने आपको लगातार साबित कर रहे हैं। लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में उन्हें कोई मौका मिलता नजर नहीं आ रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली के कप्तानी में खत्म हो गया इन 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का करियर, अब तक नहीं मिली टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.