विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम भले ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन वनडे और टी-20 में यह टीम किसी भी टीम को कहीं भी हारने का मद्दा रखती है। कोहली की कप्तानी में कई खिलाड़ी निखरकर सामने आए हैं और टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके साथ ही कोहली को सीमित ओवरों के खेल में विरासत में भी कुछ खिलाड़ी मिले हैं, जिन्हें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तैयार किया था। ये खिलाड़ी आज कोहली के सबसे मजबूत अस्त्र हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
#5 हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक पांड्या को 2016 में धोनी की कप्तानी में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद पांड्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आज हार्दिक कोहली की टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वनडे और टी-20 मैचों में टीम उनकी गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी पर काफी निर्भर रहती है।
The post विराट कोहली को एम एस धोनी से विरासत में मिले हैं ये 5 मैच विनर खिलाड़ी, नहीं तो हालात होते और खराब appeared first on SportzWiki Hindi.