Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट के किसी एक ओवर में इन 5 बल्लेबाजो के नाम हैं सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट इतिहास में आपने कई विस्फोटक बल्लेबाज को देखा है और इन बल्लेबाजों से कई धुआंधार पारियों को भी देखा है। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिला है कि कोई बल्लेबाज एक ही ओवर में किसी गेंदबाज के पीछे ऐसा पड़ जाता है कि एक ही ओवर में रनों का अंबार लगा देता है। इस तरह के भी कई ओवर देखने को मिले हैं।

एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

लेकिन आज हम आपको बताते हैं टॉप-5 वो बल्लेबाज जिन्होंने एक ही ओवर में किसी गेंदबाज को टागरेट कर बटोरे हैं सबसे ज्यादा रन, तो डालते हैं उन पांच बल्लेबाजों पर एक नजर….

हर्षल गिब्स- 36 रन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हर्षल गिब्स को एक खतरनाक बल्लेबाज माना जाता था। हर्षल गिब्स अपने तेज तर्रा बल्लेबाजी से कई बार दक्षिण अफ्रीका की जीत के नायक रहे हैं। इसी तरह से हर्षल गिब्स ने साल 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाजी की।

इस मैच में हर्षल गिब्स ने नीदरलैंड के स्पिन गेंदबाज वान बुंगे के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया और हर्षल गिब्स ओवर वनडे क्रिकेट इतिहास में इसके साथ ही एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। जो रिकॉर्ड आज तक कायम है।

थिसारा परेरा-35 रन

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी थिरासा परेरा जितना प्रभाव गेंदबाजी के साथ छोड़ते हैं उतना ही प्रभाव अपनी तेज बल्लेबाजी से भी रखने में कामयाब रहे हैं।

थिसारा परेरा ने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए वनडे मैच में रॉबिन पीटरसन के एक ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बटोरे। इस ओवर में परेरा ने 5 छक्के और 1 चौका जड़ा।

 

एबी डीविलियर्स- 34 रन

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डीविलियर्स में बल्लेबाजी का हर कौशल मौजूद हैं। वो एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो कभी भी अपनी बल्लेबाजी शैली बदल सकते हैं।

इसी तरह से एबी डीविलियर्स ने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ जैसन होल्डर के एक ओवर में धज्जियां उड़ाते हुए 34 रन लिए।

शाहिद अफरीदी- 32 रन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खतरनाक बल्लेबाज रहे शाहिद अफरीदी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से गिने जाते हैं। शाहिद अफरीदी ने वैसे तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना कई बार पेश किया है, लेकिन साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एक ही ओवर में 32 रन लूटे थे। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मलिंगा बंडारा की गेंद पर अफरीदी ने 4 छक्के और दो चौको की मदद से 32 रन बनाए थे।

केन विलियम्सन-31 रन

श्रींलंका के कप्तान केन विलियम्सन की बल्लेबाजी शैली बहुत ही सूझ-बूझ भरी है जो कभी भी तेजी से रन बनाने के लिए नहीं जाने गए हैं। केन विलियम्सन दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन साल 2011 के विश्व कप में कनाडा के खिलाफ इन्होंने खतरनाक रूप अख्तियार किया था। केन विलियम्सन ने साल 2011 के विश्व कप में कनाडा के रिजवान चीमा की गेंद पर 31 रन बनाए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वनडे क्रिकेट के किसी एक ओवर में इन 5 बल्लेबाजो के नाम हैं सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.