भारतीय के 2 प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमारह और भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से काफी समय से टीम से बाहर हैं। यही वजह रही कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। टीम के अन्य गेंदबाज उनकी कमी को पूरा नहीं कर पाए। गौरतलब है कि क्रिकेट विश्वकप में अब 10 महीने से कम का समय बचा है।
इस परिस्थिति में भारतीय टीम को इन दोनों के चोट को ध्यान में रखते हुए कुछ और गेदबाजों को भी विश्वकप के लिए तैयार करना होगा। अगर ये चोटिल हुए तो वो गेंदबाज इनकी कमी न महसूस होने दें।
आज हम आपको ऐसे ही 5 विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं:
5. बसिल थंपी

आईपीएल 2017 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीतने वाले थंपी तेज गेंदबाजी में भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाते हैं। उन्होंने अपने योर्कर मारने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। अगर बुमराह और भुवी चोटिल रहते हैं, तो थंपी को टीम इंडिया में जगह दिया जा सकता है।
4. रजनीश गुरबानी

विदर्भ की टीम पिछली बार रणजी ट्रॉफी विजेता रही थी और उनकी इस जीत में तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने अहम भूमिका निभाई थी। भले ही उन्हें आईपीएल में किसी टीम में जगह नहीं मिली लेकिन भारत ए के लिए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा हैं।
13 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 64 विकेट दर्ज हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
3. नवदीप सैनी

दिल्ली के तेज गेंदबाजी नवदीप सैनी ने घरेलू मैचों और इंडिया ए के लिए क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है। प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 34 मैच में 104 विकेट दर्ज हैं वहीं लिस्ट ए के 20 मैचों में उन्होंने 31 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
टी-20 की बात करें तो यहाँ भी उन्होंने सिर्फ 6 की इकॉनमी से रन दिए हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल भी किया गया था।
2. दीपक चाहर

राजस्थान के लिए अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में ही 10 रन देकर 8 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी शानदार गेंदबाजी की थी। यही वजह है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में खेलने का मौका भी मला था।
दीपक शुरूआती ओवरों में गेंद को दोनों ही तरफ स्विंग करा सकते हैं। ऐसे भी भुवी के विकल्प में रूप में उन्हें देखा जा रहा हैं।
1. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए 3 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उनका प्रदर्शन ऐसा रहा है कि उन्हें टीम में जगह देने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। लेकिन अगर टी-20 के अलावा बात करें तो वह अभी घरेलू मैचों के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं।
भारत ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पिछले 3 प्रथम श्रेणी मैच में 25 बल्लेबाजों का शिकार बनाया है। वह आसानी से 140 से ऊपर की गेंद फेंक सकते हैं। लिस्ट ए के 20 मैच में ही उन्होंने 43 विकेट चटकाए हैं। कयास तो ये भी लगाये जा रहे हैं अगर बुमराह पूरी तरह फिट नहीं होते तो उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भेजा जा सकता है।
The post 5 तेज गेंदबाज जो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की सम्भाल सकते है भविष्य में विरासत appeared first on SportzWiki Hindi.