आज हम आपकों अपने इस लेख में भारत के उन दिग्गज खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्होंने द्विपक्षीय सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हुए है, तो आइये डालते है भारत के टॉप-5 खिलाड़ियों पर एक नजर, जिन्होंने द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाये हुए है.
5. सचिन तेंदुलकर-374 रन

सचिन तेंदुलकर भारत के लिए द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर पांचवे स्थान पर आते है. सचिन ने साल 2007 की नेटवेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 7 वनडे मैचों में 53.42 की औसत से कुल 374 रन बनाये थे. इस दौरान उनका 85.77 का स्ट्राइक रेट रहा था. सचिन ने इस सीरीज में कुल 4 अर्धशतक लगाये थे.
4. विराट कोहली-381 रन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सूची के चौथे नंबर में आते है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015-16 में खेली वनडे सीरीज के दौरान 5 मैचों में कुल 381 रन बनाये थे.
इस दौरान कप्तान कोहली का औसत 76.20 का व स्ट्राइक रेट 99.21 का रहा था और उन्होंने इस सीरीज में कुल 2 शतक व 2 अर्धशतक लगाये थे.
3. रोहित शर्मा-441 रन

इस लिस्ट के तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा का ही नाम आता है. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में 441 रन बनाये थे. इस दौरान रोहित का 110.25 का औसत रहा था और 101.61 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा था. रोहित ने इस सीरीज में भी 2 शानदार शतक व एक अर्धशतक लगाया था.
2. रोहित शर्मा-491 रन

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 मैचों की वनडे सीरीज में 491 रन बनाये थे. इस दौरान रोहित का 122.75 का औसत रहा था और 108.62 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा था. रोहित ने इस सीरीज में 2 शानदार शतक व एक अर्धशतक लगाया था. वह इस लिस्ट के दूसरे स्थान पर आते है.
1. विराट कोहली-558 रन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर पहले नंबर में आते है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में खेली वनडे सीरीज के दौरान 6 मैचों में कुल 558 रन बनाये है. इस दौरान कप्तान कोहली का औसत 186.00 का व स्ट्राइक रेट 99.46 का रहा था और उन्होंने इस सीरीज में कुल 3 शतक लगाये थे.
The post इन 5 बल्लेबाजो के नाम हैं किसी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, टॉप पर नहीं हैं विराट appeared first on SportzWiki Hindi.