Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें पुरे करियर कभी नहीं तोड़ पायेंगे विराट और रोहित

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किये हुए है और आज उन्ही अनगिनत रिकॉर्ड में से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के हम आपको ऐसे छह रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिन्हें किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होगा.

एक साल में सबसे ज्यादा रन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 1894 रन बनाये थे. जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है. सचिन का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है और आगे भी इस रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद बहुत कम ही लगती है.

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट और वनडे क्रिकेट कैरियर में कुल मिलाकर 34,367 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 100 शतक लगाए हैं, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड है.

सचिन ने वनडे में 49 शतक और टेस्ट में 51 शतक बनाए हैं. आज के समय में किसी भी बल्लेबाज के लिए यह रिकाॅर्ड तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं,बल्कि नामुमकिन सा लगता है.

वनडे क्रिकेट में 18 बार 90 से 99 के बीच हुए है आउट 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने वनडे क्रिकेट करियर में 18 बार 90 से 99 के बीच में आउट हुए है. यह भी एक रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड तोड़ना भी किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा ही मुश्किल है.

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रहे ‘मैन ऑफ़ द मैच’

सचिन तेंदुलकर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब हासिल किया है. सचिन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 76 बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीता है जबकि उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने यह खिताब 58 बार हासिल किया है. यह भी उनका एक शानदार रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड तोड़ना भी किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा ही मुश्किल लगता है.

एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन 

सचिन तेंदुलकर ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाये थे. एक विश्व कप में यह किसी खिलाड़ी द्वारा बनाये गये सबसे ज्यादा रन है. यह रिकॉर्ड भी टूटना काफी मुश्किल है.

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 20 शतक लगाये हुए है. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 11 शतक व वनडे में कुल 9 शतक लगाये हुए है. यह रिकॉर्ड तोड़ना भी किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा ही मुश्किल लगता है.

The post सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें पुरे करियर कभी नहीं तोड़ पायेंगे विराट और रोहित appeared first on SportzWiki Hindi.