ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के जरिए टीम इंडिया में जगह बनाई और वह स्थायी तौर पर टीम में बने हुए हैं. उम्मीद के मुताबिक कई बार पांड्या अपना प्रदर्शन टीम के लिए नही दे पाते हैं. ऐसे में पांच ऑल राउंडर खिलाड़ी भारत के पास मौजदू हैं, जो पांड्या को पूरी तरह रिप्लेस कर सकते हैं.
5. कमलेश नागरकोटी

18 वर्षीय कमलेश नागरकोटी ने अंडर-19 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. कमलेश की तेज गेंदबाजी में अधिक स्पीड है. संभव है कि वह भविष्य में 150 स्पीड के आसपास गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं.
नागरकोटी ने लिस्ट ए के मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें 8 मैचों में 9 विकेट निकाले हैं. जबकि 30 की औसत से 120 रन बनाए हैं. वह कुछ ही समय में हार्दिक पांड्या की जगह अच्छे विकल्प के रूप में उभर का सामने आ सकते हैं.
4. हर्षल पटेल

हर्षल पटेल आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं. वह रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हर्षल में 46 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 802 रन बनाए हैं. जबकि 2.98 की इकॉनमी से 151 विकेट लिए हैं. 27 वर्षीय हर्षल पांड्या की जगह टीम में ले सकते हैं.
3. विजय शंकर

पिछले कुछ समय में विजय शंकर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी वजह से शंकर को टी-20 टीम में शामिल किया गया था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शंकर ने 34 मैच खेले हैं. जिसमें 47.24 की औसत से 1748 रन बनाए हैं. जबकि 29 विकेट निकाले हैं. हार्दिक पांड्या का एक अच्छा विकल्प विजय शंकर हो सकते हैं.
2. ऋषि धवन

आईपीएल में ऋषि धवन ने अपने प्रदर्शन को दिखाया है. पिछले कुछ मैचों से वह अच्छा भी कर रहे हैं. वह भारतीय टीम की ओर से तीन वनडे और एक टी-20 मैच भी खेल चुके हैं. धवन ने 65 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं. जिसमें 2882 रननए हैं.
इस दौरान उनका 128 सर्वोच्च स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 266 विकेट भी हैं. हार्दिक पांड्या की जगह लेने के लिए ऋषि धवन एक परफेक्ट तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं.
1. दीपक चाहर

इसी वर्ष आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दमपर छा जाने वाले दीपक चाहर प्रतिभाशाली ऑल राउंडर प्लेयर हैं. उनके जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम में चुना गया था.\
इस दौरान चाहर को एक टी-20 मैच खेलने का मौका मिला. फर्स्ट क्लास में 40 मैच खेल चुके चाहर ने 883 रन बनाए हैं. जबकि 113 विकेट लिए हैं. चाहर पांड्या की जगह लेने के लिए मौजूदा समय में सबसे अच्छा विकल्प हैं.
The post भारत के पास है हार्दिक पांड्या के पुरे 5 विकल्प, जल्द ले सकते है टीम में पांड्या की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.