Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: अगर अलग नहीं होते भारत-पाकिस्तान तो शायद ही कभी बनते ये 5 विश्व रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया को भारत और पाकिस्तान ने कई बड़े नाम दिए हैं. ये सिलसिला सुनील गावस्कर और ज़हीर अब्बास से शुरू हुआ था और ये आज भी चला आ रहा है. ऐसे में आज हम आप को बताएँगे अगर भारत और पकिस्तान कभी अलग न हुए होते तो शायद क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड न बने होते:

1992 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के नाम न होता 

1992 में दुनिया में शायद ही किसी ने सोचा होगा पाकिस्तान वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकता है. इमरान खान की कप्तानी और वसीम अकरम के जादू ने टीम को विश्व विजेता बना दिया था. लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान अलग न हुए होते तो शायद ही दुनिया को ये लम्हा देखने को मिलता.

क्या सचिन भगवान बन पाते 

भारत के महानतम बल्लेबाज़ सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ ही डेब्यू किया था,लेकिन सोचिये अगर भारत और पाकिस्तान एक होते तो क्या इतनी कम उम्र में सचिन को मौका मिलता. शायद नही. इसमें कोई भी शक नही है, सचिन बेहद प्रतिभाशाली थे, लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान एक होते तो शायद सचिन इतने बड़े बल्लेबाज़ न बन पाते.

वसीम अकरम और वाकर युनिस भी शायद इतनी सफलता हासिल नही कर पाते 

पाकिस्तान को  सबसे बड़ी सफलता आज तक अकरम और युनिस की वजह से ही मिली है. ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान अलग न होते तो शायद ये दोनों गेंदबाज़ भी इतने बड़े खिलाड़ी न बन पाते,जितने बड़े खिलाड़ी ये आज हैं.

अफरीदी सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड न बना पाते 

शाहिद अफरीदी के वन डे क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड लम्बे समय तक उनके नाम थे. ये रिकॉर्ड भी उन्होंने भारत के खिलाफ ही बनाया था. ऐसे में अगर ये दोनों देश एक होते तो शायद ही अफरीदी के नाम ये रिकॉर्ड होता कभी भी.

राहुल द्रविड़ की 270 रन की यादगार पारी 

राहुल द्रविड की एक पारी जिसने पुरे दुनिया को उनका दीवाना बना दिया था. राहुल द्रविड़ ने कराची में 270 रन की पारी खेली थी और भारत ने पाकिस्तान में पहली बार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. ऐसे में अगर ये दोनों देश एक होते तो शायद ये रिकॉर्ड न बना होता .

The post स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: अगर अलग नहीं होते भारत-पाकिस्तान तो शायद ही कभी बनते ये 5 विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.