भारतीय पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म दिन है. 8 अगस्त 1940 में इनका जन्म गोवा में हुआ था. आज गूगल-डूडल इनका 78वां जन्म दिन मना रहा है. इस खिलाड़ी को विजय मर्चेंट ने ‘द रेनासांस मैन ऑफ इंडिया’ कहा था.
इन्होंने भारत की तरफ से 30 टेस्ट खेले हैं. इस खिलाड़ी ने 5 शतक लगाये है जिसमें दो दोहरे शतक भाई सामिल हैं. यह एक ऐसा नाम है जब भारतीय टीम के शुरूआती समय में टीम ने लड़ना सीखा था इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज जैसी टीम के खिलाफ संघर्ष करना सीखा था. यह सब दिलीप सरदेसाई की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हो पाया था.
विदेशी दौरे में पहला दोहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी

सरदेसाई एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे. जिन्होंने अपने पहले ही विदेशी दौरे में पहला दोहरा शतक लगाया था. जानेमाने पत्रकार राजदीप सरदेसाई दिलीप सरदेसाई के बेटे हैं. राजदीप सरदेसाई ने एक इंटरव्यू में अपने पिता जी के बारे में बताते हुए कहा था, कि उन्होंने 17 साल की उम्र तक जीवन में कभी भी टर्फ विकेट पर क्रिकेट नहीं खेला था. और उस समय गोवा कोई भी क्रिकेटर नहीं निकला जो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन सका हो.
अपने पूरे कैरियर में सिर्फ दो छक्के

इस खिलाड़ी के हौंसले की मिसाल आज भी दी जाती है. 21 साल की उम्र भारतीय टीम में खेलते हुए साल 1962 में दिलीप सरदेसाई वेस्ट इंडीज के दौरे पर गए थे . उस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज नारी कॉन्ट्रेक्टर के सिर एक तेज गेंद लगी थी.
जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर जाने के लिए तैयार नहीं था. उस समय इस खिलाड़ी ने भारत की शान पर आंच नहीं आने दी और क्रीज पर यह दाएं हाथ के बल्लेबाज पहुँच गया. और बल्लेबाजी की. लेकिन इस तरह खेलते हुए वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उन्होने अपनी पहली पारी में 12 और दूसरी पारी में 10 रन ही बना पाए.
1961 में दिलीप सरदेसाई ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. इन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में सिर्फ दो छक्के ही लगाए है. इन्होंने अपने कैरियर में 30 मैंच की 55 पारियों में 39.23 की औसत से 2001 रन का स्कोर बनाया. सरदेसाई का सर्वाधिक स्कोर 212 रन था.
The post आज इस भारतीय खिलाड़ी का 78वां जन्मदिन, गूगल ने ऐसे दिया खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.