इस लेख में हम आपकों ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने देश की लड़कियों को छोड़ विदेशी लड़कियों से शादी की है. दुनिया भर में ऐसे तो वैसे बहुत से क्रिकेटर है. जिन्होंने विदेशी लड़कियों से शादी की हुई है और उन्ही में से आज हम आपकों 8 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनका दिल अपने देश की लड़की पर नहीं, बल्कि दुसरे देश की लड़की पर आया.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न ने वर्ष 2005 में अपनी पहली पत्नी सिमोना से तलाक़ लेने के बाद वर्ष 2013 में इंग्लैंड की मॉडल एलीजाबेथ हर्ली से दूसरी शादी किया.
शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मालिक और भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने 12 अप्रैल 2014 को शादी किया. पाकिस्तान और भारत के ख़राब रिश्तो के कारण यह शादी विवादों का कारण बनी.
जेम्स एंडरसन और डेनियेला एंडरसन
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने आयरलैंड की मॉडल डेनियेला एंडरसन से वर्ष 2008 में शादी किया. आयरलैंड की मशहुर हॉट स्टाइलिश मॉडल डेनियेला एंडरसन की 2 बेटिया भी हैं.
मोहसिन खान और रीना रॉय
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने भारत की मशहुर बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी. रीना रॉय के साथ रिलेशनशिप के दौरान मोहसिन ने क्रिकेट छोड़कर फ़िल्मों का रुख किया हालाँकि इस क्षेत्र में मोहसिन नाकाम रहे.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महानतम तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम ने पहली पत्नी हुमा की मौत की बाद ऑस्ट्रेलिया की शनायरा थॉम्पसन से वर्ष 2013 में शादी किया. शनायरा थॉम्पसन पेशे से पब्लिक रिलेशन ऑफिसर हैं.
जहीर अब्बास और रीता लूथरा
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ज़हीर अब्बास और भारत की रीता लूथरा ने वर्ष 1988 में शादी किया. ज़हीर और रीता का प्यार परवान उस दौरान चढ़ा, जब रीता ब्रिटेन में इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई करती थीं, जबकि जहीर वहां काउंटी क्रिकेट खेला करते थे.
दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज़ो में शुमार रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज़ शॉन टेट और भारतीय मॉडल मासूमा सिंधा का अफ़ेयर 4 वर्षो तक रहा, जिसके बाद 2 जून 2014 में टेट मुंबई में मासूमा सिंधा से शादी किया. टेट की शादी में ज़हीर खान और युवराज सिंह जैसे भारतीय क्रिकेटर भी शामिल रहे.
मुथैया मुरलीधरन और मधिमलार रामामूर्थी
एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने वर्ष 2005 में चेन्नई, भारत की रहने वाले मधिमलार रामामूर्थी से शादी किया. पूर्व दिग्गज स्पिनर की पत्नी मधिमलार हॉस्पिटल ग्रुप के मालिक एस रामामूर्थी की बेटी हैं.
The post इन 8 दिग्गज खिलाड़ियों को पसंद नहीं आई अपने देश की लड़कियां विदेशो से लेकर आये दुल्हन appeared first on SportzWiki Hindi.