Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asian Games: अभियान खत्म होने के करीब, भारतीय खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला भत्ता

पालेमबांग
एशियाई खेलों के दौरान पालेमबांग में स्पर्धाएं लगभग खत्म होने को हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब भी उनका 50 डॉलर का दैनिक भत्ता नहीं मिला है। भारतीय दल के एक अधिकारी ने इस बाबत पूछने पर इस बात की पुष्टि की। पालेमबांग टेनिस और निशानेबाजी जैसे कुछ खेलों का आयोजन स्थल है।

जहां टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों की सभी स्पर्धाएं खत्म हो चुकी हैं, निशानेबाजी की स्पर्धा रविवार को खत्म होगी। दोनों ही खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश को अब तक मिले कुल 6 स्वर्ण पदकों में आधे यानी 3 स्वर्ण जीते हैं। लेकिन अब भी उन्हें उनका दैनिक भत्ता मिलना बाकी है।
 
अधिकतर टेनिस खिलाड़ी और निशानेबाज पहले ही अपनी दूसरी प्रतियोगिताओं के लिए यहां से रवाना हो चुके हैं। जहां निशानेबाज साउथ कोरिया के चांगवोन में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं वहीं युगल में स्वर्ण जीतने वाली रोहन बोपन्ना और दिविज शरन की जोड़ी न्यू यॉर्क में अमेरिकी ओपन टेनिस में हिस्सा लेगी। सभी खिलाड़ियों को फोरेक्स कार्ड दे दिया गया है लेकिन उसमें अब तक पैसे नहीं डाले गए हैं।