Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे में शर्मनाक हार से BCCI के निशाने पर शास्त्री-कोहली, देना पड़ सकता है जवाब

लंदन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक पराजय के बाद तीसरे टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है.

चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जाएगा. जो शनिवार को नॉटिंघम में शुरू होगा. इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा.

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती कि उसे तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला. दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों के अभाव की शिकायत की थी. उनसे बात करने के बाद ही हमने तय किया कि सीमित ओवरों की सीरीज टेस्ट से पहले खेली जाएंगी.’

अधिकारी ने कहा, ‘सीनियर टीम के कहने पर ही हमने भारत ए टीम को उसी समय दौरे पर भेजा. दो सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय उस दौरे पर साथ गए. जो उन्होंने चाहा, हमने सब किया. अब नतीजे नहीं आ रहे तो बोर्ड को सवाल करने का पूरा हक है.’

भारत के सीरीज हारने पर शास्त्री और कोहली के अधिकारों में कटौती हो सकती है. अधिकारी ने कहा, ‘शास्त्री और मौजूदा सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया में (2014-15 में 0-2) , दक्षिण अफ्रीका (2017-18 में 1-2) में सीरीज हारा और अब हम इंग्लैंड में बुरी स्थिति में हैं.’

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है.