भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। विराट कोहली जिस तरह से एक के बाद एक मुकाम हासिल करते जा रहे हैं उससे तो लग रहा है जैसे उन्होंने अपने नाम ढेरों कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। विराट कोहली अपने इसी नाम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उतरे।

विराट कोहली ने इंग्लैड के दौरे पर अब तक दे दिया है हर किसी को जवाब
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए ये इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज सही मायनों में बहुत ही अहम थी। और उनका सबसे बड़ा सपना भी था कि वो अपने इंग्लैंड में चले आ रहे खराब फॉर्म का तिलिस्म तोड़े। इसी उम्मीद के साथ विराट कोहली उतरे और अब तक खेली गई इस टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में विराट कोहली ने हर किसी को जवाब दे दिया है।

टेस्ट सीरीज में चल रहे हैं शानदार फॉर्म में
भारतीय टीम की इस रन मशीन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ही जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी पारी में 51 रन बनाकर हर किसी का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद कोहली का बल्ला यहीं नहीं रूका और नॉटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 97 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड में शतक और फॉर्म हासिल करने का सपना हुआ पूरा
यानि इंग्लैंड में विराट कोहली से जो उम्मीदें की जा रही थी और उनका जो रन बनाने का सपना था वो तो पूरा हो चुका है। साथ ही तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत की तैयारी कर ली है और इसके साथ ही उनकी कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट जीतने का सपना भी पूरा हो जाएगा। लेकिन इन सबके बीच विराट कोहली इंग्लैंड में वो मुकाम हासिल नहीं कर सके जो अजीत आगरकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ियों ने किया है।

लेकिन इस सपने को कोहली नहीं कर सके पूरा
लेकिन इतनी सारी उपलब्धियों के बीच विराट कोहली अपने एक सपने को हासिल नहीं कर सके और अब तो इसके लिए इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को 4 साल का और इंतजार करना पड़ेगा। ये सपना है इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में शतक बनाना। लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत आगरकर ने तक शतक बनाया है और इनसे अलावा कई भारतीय बल्लेबाजों ने शतक बनाए लेकिन विराट इस कारनामें को अंजाम नहीं दे सके हैं।

लॉर्ड्स में शतक बनाने के सपने के लिए कोहली को करना पड़ेगा 4 साल इंतजार
दुनिया में लॉर्ड्स का ऐसा मैदान है जहां पर हर कोई बल्लेबाज टेस्ट शतक बनाने का सपना पाले रखता है। यहां पर शतक बनाना बहुत ही यादगार माना जाता है। लेकिन विराट कोहली के हाथों से ये मौका इस बार तो निकल गया। दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था जहां कोहली के बल्ले से 23 और 17 के स्कोर ही निकल सके थे। ऐसे में अब कोहली का लॉर्ड्स में जो शतक बनाने का सपना है वो चार साल के बाद इंग्लैंड दौरे पर ही पूरा हो सकेगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अजित अगरकर के नाम दर्ज है बल्लेबाजी का ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं बना सके रिकॉर्ड किंग विराट appeared first on SportzWiki Hindi.