भारत की आजादी के जश्न के एक दिन बाद यानि 16 अगस्त को हमारे देश ने एक बहुत बड़ी शख्सियत को खो दिया। 16 अगस्त, गुरुवार को शाम 5 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। भारत के महान राजनेताओं मे से एक रहे श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में दुनिया से विदा हुए।

अलट बिहारी वाजपेयी को देश विदेश से मिल रही हैं श्रद्धांजलि
अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद उन्हें पूरे भारत से श्रद्धाजंलि मिल रही है तो वहीं हमारे पडौसी देशों से भी वाजपेयी जी को याद किया जा रहा है। भारत के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया तो उसी तरह से पाकिस्तान के मशहूर कमेंटेटर रमीज राजा भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगे आए।

पाकिस्तान के रमीज राजा ने भी इस खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
पकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा ने हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रमीज राजा ने लिखा कि
“मैं कभी उनसे मिल नहीं पाया लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सीईओ रहते समय इस वक्त का गवाह बना कि किस तरह से मिस्टर वाजपेयी ने 2004 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज करवाने का प्रयास किया गया। उनके इस प्रयास की वजह से ये ऐतिहासिक सीरीज बन गई और प्रतिष्ठित लॉरेंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स का अवार्ड जीतने में भी सफल रही थी। आपने एक शानदार पारी खेली सर…RIP”
Didn’t get a chance to meet him in person but as CEO of the PCB, witnessed firsthand how Mr Vajpayee was instrumental in making the 2004 Pak Ind series come about. A historic & memorable series that won the prestigious Laureus World Sports Award! An innings well played sir.. RIP
— Ramiz Raja (@iramizraja) August 16, 2018
भारत-पाक क्रिकेट के लिए वाजपेयी ने की थी पहल
आपको बता दें कि साल 2004 में भारत के प्रधानमंत्री रहने के दौरान श्री अलट बिहासी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों को शुरु करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने भारत के तात्कालिन कप्तान सौरव गांगुली को अपने पास बुलाया और पाकिस्तान में ना सिर्फ खेल बल्कि दिल जीतने को कहा था।

इस महान शख्स को नम आंखों से किया जा रहा है याद
इस महान राजनेता के दुनिया से गुजरने के बाद से भारत में शोक की लहर छायी हुई है। भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं से एक रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश में हर किसी के चहेते थे। और उनके इस तरह से चल बसने से भारत को एक बड़ी क्षति पहुंची है। हमारे देशवासी इस महान शख्सियत को खोने के बाद नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post कई भारतीय क्रिकेटर तो भूले लेकिन सरहद पार से इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि appeared first on SportzWiki Hindi.