जिस तरह भारत में आईपीएल खेला जाता है. उसी तरह अब पूरे विश्व में कई तरह की टी-20 लीग खेली जाती है. आपकों बता दें, कि अब इसी साल दिसंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात (युएई) एक नई टी-20 एक्स क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहा है.
भारत-पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज देंगे टूर्नामेंट में कोचिंग

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण, रॉबिन सिंह, वेंकटेश प्रसाद और संजय बंगार को इस फ्रेंचाइजी लीग में कोचिंग के लिए साइन कर लिया गया है. साथ ही आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के रणनीतिक विश्लेषक एआर श्रीकांत को भी टूर्नामेंट में कोचिंग देने के लिए साइन किया गया है.
पाकिस्तान के भी कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इस टी-20 लीग में कोचिंग देते हुए नजर आयेंगे. पाकिस्तान से, शोएब अख्तर, सक्लेन मुश्ताक, इंजमाम उल हक, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस की भी भागीदारी की पुष्टि कर दी गई है. जबकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास भी इस लीग में बतौर गेंदबाजी कोच काम करते हुए नजर आयेंगे.
बता दें, इनमे से कुछ दिग्गजों को मुख्य कोच, तो कुछ को गेंदबाजी कोच व कुछ को बल्लेबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी टीम से जोड़ा जायेगा. इन सभी पूर्व खिलाड़ियों के भागीदारी की पुष्टि खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है.
VVS Laxman and Shoaib Akhtar set for coaching roles at UAE T20x https://t.co/cnecaviRig
— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) August 26, 2018
उम्मीद है हमारे कोच लीग को रोमांचक बनायेंगे

संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जयद अब्बास ने कहा, “वर्तमान के कोचिंग रोस्टर में से हमने दुनिया के कुछ बेहतरीन बेहतरीन कोचों को अपनी लीग के लिए चुना है. हमें उम्मीद है, कि वह हमारे युवा खिलाड़ियों को बहुत से अच्छे कोचिंग टिप्स देंगे और हमारी इस लीग को और ज्यादा रोमांचक व लोकप्रिय बनायेंगे.
संयुक्त अरब अमीरात टी-20 लीग का स्ट्रक्चर हमने थोड़ा यूनिक रखा है. इसमें प्रत्येक टीम में चार उभरते हुए और जूनियर खिलाड़ियों को जगह मिलेगी.
एसोसिएट टीमों के भी तीन खिलाड़ियों को टीम में चुना जायेगा. वही प्रत्येक टीम में संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय टीम के तीन खिलाड़ी होंगे. वही प्रत्येक टीम में पांच अंतरराष्ट्रीय स्टार प्लेयर और एक अंतरराष्ट्रीय “आइकन” को शामिल किया जायेगा.”
एबी डिविलियर्स हैं लीग के ब्रैंड एम्बेस्टर
बता दें, कि इस टी-20 लीग के ब्रैंड एम्बेस्टर खुद दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक एबी डिविलियर्स है. एबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है, लेकिन वह इस टी-20 लीग का हिस्सा बन गये है.
How much do you know about our legend and global ambassador @ABdeVilliers17?
Don’t worry, we’ll help you out! Here’s what you need to know about cricket’s own Mr. 360. pic.twitter.com/zDjjqr3CVT
— UAE T20X (@UAET20X) August 15, 2018
The post वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने किया नजरअंदाज लेकिन अब इस देश में देंगे कोचिंग appeared first on SportzWiki Hindi.