इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला में इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को एक पारी और 159 रनों से हरा दिया। इससे पहले भी भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच गवा चुकी है और इंग्लैंड अब इस सीरिज में 2-0 से आगे हो गया है। आपकों यह भी बता दें की भारत इंग्लैंड से वनडे सीरिज भी हार चुका है। भारत ने अपने इंग्लैंड दौरे के दौरान इंग्लैंड से एक टी20 सीरिज जीती है बाकी वनडे सीरिज हारने के बाद पांच टेस्ट में से दो टेस्ट भी हार चुकी है।
ENGvIND : नॉटिंघम टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिल सकती भारत की कप्तानी, चौंक जाओंगे कारण जानकर
इधर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने और भारतीय टीम के प्रशंसकों से कहा है की वो टीम पर अपना भेरोसा बनाए रखे। उन्होंने प्रशंसकों से इसकों लेकर अपील की है।
गौरतलब है की विराट की अगुवाई में भारतीय टीम को पांच मैचों की सीरिज के शुरूआती दोनों टेस्टों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। आपकों बात दें की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भारत का विदेशी जमीन पर रिकार्ड निराशाजनक ही रहा है, 2014 में अपने इंग्लैंड दौरे में भी भारत को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।
टीम की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बाद कप्तान ने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा की सबकों टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा रखना चाहिए। विराट कोहली सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की श्रेणी में सबसे लोकप्रिय है।
शोएब मलिक ने T20 में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज को
कप्तान ने अपनी फेसबुक पर लिखा है हमारी टीम अपनी गलतियों से लगातार सीखती रहेगी। कभी आप जीतते हैं तो कभी आप सीखते हैं। लेकिन आपको कभी हार नहीं माननी चाहिये। हम आपसे वादा करते हैं कि हम कभी हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़ेंगे।