इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का चुनाव किया गया है. इस बार टीम में शॉ और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है. इस बार टीम को सब देख हैरान जब टीम में कर्नाटक के युवा बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल को शामिल नही किया गया था, जिसके बाद उनके टीम में चयन न होने के बाद जहां चयनकर्ताओं की आलोचना की जा रही है. लेकिन आज हम आप को बताएँगे किस वजह से मयंक को टीम में शामिल नही किया गया है.
इस वजह से नही मिला है मौका

अग्रवाल ने पिछले घरेलू सीजन में 2000 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही भारत-ए के लिए भी हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.लेकिन मंयक का ये प्रदर्शन पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी के आगे फीका पड़ गया और उन्हें मौक नहीं मिला.
शानदार घरेलू सीजन के बाद मंयक अग्रवाल ने इंग्लैंड दौरे पर भारत-ए के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया. इंग्लैंड में मयंक ने चार लिस्ट-ए मैचों में 287 रन बनाए, हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस मैचों में 4 और 151 के स्कोर तो बनाए लेकिन प्रथम श्रेणी मैचों की चार पारियों में सिर्फ 69 रन ही बना सके, जबकि पृथ्वी शॉ ने इन दो मैचों में 250 रन बनाए. शायद यही टेस्ट टीम में शॉ के चयन और मयंक अग्रवाल के न चुने जाने की सबसे बड़ी वजह बना.
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में फिर बनाया था दोहरा शतक

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज के बाद मंयक अग्रवाल ने इंग्लैंड की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए हाल ही में घर में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट में 220 रन की जोरदार पारी खेली थी.
इस मैच में उन्होंने पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ के साथ 277 रन की जोरदार साझेदारी भी की, जिसमें शॉ ने 136 रन बनाए। हालांकि दूसरे मैच में वह सिर्फ 29 रन बना सके थे, लेकिन वो तब से वो लगातार रन बना रहें हैं.
The post मयंक अग्रवाल की इस गलती की वजह से उन्हें नहीं मिल रहा हैं टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.