Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त के स्टार बनने से पहले ही इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया अपने प्यार का इजहार

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में 5 मैचो की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं. पहले 2 मैचो में परिस्थितियां विपरीत होने की वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को इस दौरान बल्लेबाजी के अलावा विकेट के पीछे भी संघर्ष करते देखा गया. ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह तीसरे टेस्ट में ऋषभ पन्त को मौका दिया.

अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे ऋषभ पन्त को देखकर कभी ऐसा नहीं लगा, कि भारतीय टीम विकेट के पीछे मुश्किल परिस्थिति में हैं. पन्त ने इंग्लैंड की पहली पारी में विकेट के पीछे 5 कैच पकड़े. वहीं जब भारत के लिए पहली पारी में यह खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरा तो दुसरे ही गेंद पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना डाला.

ऋषभ पन्त ने अपने पहले मैच की पहली ही पारी के दुसरे गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला. ऋषभ पन्त से पहले आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज इतने सालो के क्रिकेट इतिहास में ये कारनामा नहीं कर सका था.

बॉलीवुड में भी ऋषभ का क्रेज

ऋषभ पन्त इस समय काफी चर्चा में हैं. पहले तो इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में कमाल किया और जब बात आई विकेटकीपिंग की तो वहां भी 5 कैच लपकर भारत को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

भारत में ऋषभ पन्त की बढ़ती लोकप्रियता के बाद आज हम आपको ऋषभ पन्त के उस फैन के बारे में बता रहे हैं, जो कोई आम इन्सान नहीं बल्कि बॉलीवुड की मसहुर अदाकार करीना कपूर की बेटी सारा अली खान हैं. आपको पहले ही बता दे कि सारा, करीना के पति सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं.

ऋषभ पन्त को बताया था सीक्रेट क्रश

सारा अली खान बॉलीवुड में अपने कदम रख चुकी हैं, जल्द ही उनकी फिल्म केदारनाथ सिनेमाघर में होगी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार जब सारा से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऋषभ पन्त का नाम लिया. उन्होंने इस युवा भारतीय खिलाड़ी को अपना सीक्रेट क्रश बताया था.

आपको बता दे कि सारा अली खान और ऋषभ पन्त को कई बार एक साथ देखा गया हैं. हालाँकि इन दोनों ने एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप के बारे में कभी कोई बात नहीं की, इसलिए हम अधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कह सकते हैं. लेकिन सारा अली खान खुलेआम तौर पर ऋषभ पन्त की तारीफ़ कर चुकी हैं.

The post ऋषभ पन्त के स्टार बनने से पहले ही इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया अपने प्यार का इजहार appeared first on SportzWiki Hindi.