भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती तीन टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई टीम में रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया था. अब फिलहाल रोहित शर्मा इनदिनों फुर्सत के पल बिता रहे है.
अपने इन फुर्सतों के पलों में रोहित शर्मा फुटबॉल प्रीमियर लीग का मजा ले रहे है. वह इस प्रीमियर लीग को देखते हुए अपनी ड्रीम इलेवन टीम भी चुन रहे है.
अपनी चुनी हुई टीम इन्स्टाग्राम में की पोस्ट

बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी चुनी हुई प्रीमियर लीग की प्लेइंग इलेवन को सोशल मीडिया में अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया. रोहित ने फैंटेसी प्रीमियर लीग की अपनी टीम में मोहम्मद सलाहा, केविन डू ब्रायन, रोबर्ट फिर्मिनो जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को चुना था.
हालाँकि, अपनी इस चुनी हुई टीम के कारण रोहित शर्मा ट्रोल हो गये है. उनकी इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेन्ट कर रहे है.
रोहित हो रहे अब ट्रोल

एक सोशल मिडिया यूजर ने लिखा, “एक क्रिकेटर फुटबॉल के बारे में बात कर रहा है, क्या कभी किसी फुटबॉलर को क्रिकेट की बात करते हुए देखा है क्या? वह जानते भी नहीं है कि आप कौन हो.”
वही एक अन्य यूजर ने लिखा, कि “क्या सर आपकी टीम टेस्ट मैच हार रही है और आप यहां फुटबॉल देख रहे है.”
फैंटेसी लीग में सिर्फ 11 पॉइंट्स हासिल कर पाये रोहित
वही कुछ यूजर्स ने रोहित की फुटबॉल नालेज पर भी सवाल खड़े किये. आपकों बता दें, कि रोहित शर्मा ने अपनी प्रीमियर लीग की जो टीम चुनी थी. उसमे उन्हें 11 पॉइंट हासिल हुए है और यह फैंटेसी लीग में जो भी शख्स पहले नंबर में आया है उसे कुल 46 पॉइंट्स हासिल हुए है.
The post रोहित शर्मा ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, जाने किन खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.