आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो भारत की टेस्ट टीम में खेलने के हकदार है, लेकिन कोहली की कप्तानी में उन्हें भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है.
आइये डालते है एक नजर ऐसे खिलाड़ियों पर :
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ का जिस तरह का वर्तमान फॉर्म है. उसे देखते हुए उनकी जगह पक्का भारतीय टीम में बनती है, लेकिन कप्तान विराट इस युवा बल्लेबाज को टेस्ट टीम में मौका नहीं दे रहे है.
पृथ्वी शॉ ने अपने 14 मैचों के प्रथम श्रेणी करियर में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाये है. वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है. उनके इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें भारत की टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.
मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे है. वह रणजी सीजन 2017-18 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे.
मयंक अग्रवाल ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 49.92 की औसत से 3245 रन बनाये हुए है, लेकिन उनके इस शानदार औसत के बावजूद उन्हें कोहली की कप्तानी में भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.
हनुमा विहारी

हनुमा विहारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाज है. हनुमा विहारी का 63 प्रथम श्रेणी मैचों में 59.79 का औसत है, लेकिन उनके इस शानदार औसत के बावजूद उन्हें कप्तान कोहली की टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है.
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है. जो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे है. अय्यर अबतक 48 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके है, जिसमे उन्होंने 53.46 की शानदार औसत के साथ 4117 रन बनाये हुए है. कप्तान कोहली अय्यर के प्रदर्शन को भी नहीं देख पा रहे है और अबतक उन्हें भी टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है.
मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज पिछले दो-तीन सालों से लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है और जमकर अपनी घरेलू टीम के लिए विकेट हासिल कर रहे है.
वह अपने सिर्फ 19 प्रथम श्रेणी मैचों के क्रिकेट करियर में कुल 86 विकेट हासिल कर चुके है, लेकिन कप्तान कोहली उनके भी इस प्रदर्शन को नजरंदाज ही कर रहे है.
The post ये पांच खिलाड़ी है टेस्ट टीम में खेलने के हकदार, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में नहीं मिल रही जगह appeared first on SportzWiki Hindi.