वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी रचेल प्रीस्ट को बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं दी है। वहीं जेस वाटकिन और बर्नाडिने बेजुईडेनेहाउट को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। दोनों को वार्षिक करार में जगह मिली है। वाटकिन ने टी-20 पदार्पण में 77 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं वनडे में पदार्पण मैच में 62 रन बनाए थे। उन्होंने खेल के दोनों प्रारुप में आयरलैंड के खिलाफ करियर का आगाज किया था।

रचेल के अलावा थामसिन न्यूटन और एना पीटरसन को भी केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली है। प्रीस्ट टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कुल 86 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले हैं। प्रीस्ट ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
The post एनजेडसी ने न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी रचेल प्रीस्ट को किया करार से बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.