स्पोर्ट्स डेस्क ।भारत ने इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की जमकर तारीफ की जा रही है। इस सीरीज के लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना होने लग गई थी। लेकिन भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने दो हार का बदला लेने के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करके टीम को मैच जीतवाने में सहयोग किया है। भारतीय टीम ने दूसरी बार सबसे ज्यादा रनों से हराकर टेस्ट मैच जीता है। तीसरे मैच को 203 रन से जीतकर 5 मैचोंं की सीरीज को 1-2 कर दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम को पूर्व खिलाड़ियों बंधाई दी है ।
इस जीत के बाद सबसे ज्यादा खुशी भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को हुई है । कोच ने कहा की लगातार दो मैच हारने के बाद सब लोग भारतीय टीम से जवाब मांग रहे थे और इसका जवाब 203 रनों की जीत के साथ दिया गया है । हम दो मैच हारने के बाद बहुत ज्यादा निराश थे लेकिन हमने मैच जीतकर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। हमें नहीं पता की हमारी हार के बारे में क्या लिखा जा रहा हैं और हमने पहले टेस्ट में जीत के करीब जाकर मैच हारे थे।
कोच ने कहा की तीसरे मैच में टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदार देकर टीम को जीत दिलाने का काम किया है । इस मैच बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। कोच ने कहा की उनको अपने लड़कों पर बहुत ज्यादा गर्व है और कोच के रूप में मैंने इससे जी से अधिक की मांग नहीं कर सकता।उन्होंने जिस तरह अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाली है उससे उन पर गर्व है। अगर आप विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो सबको आप पर गर्व होगा।
Herald