Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में बतौर आलराउंडर खेलना चाहते है कृणाल पंड्या

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल कर अपनी पहचान बनाने वाले कृणाल पांड्या का टीम इंडिया में चयन इंग्लैंड में खेली गयी टी-20 सीरीज के लिए हुआ था. हालांकि उन्हें एक भी मैच में मौका नही मिला. वहीं अब कृणाल की नजरें 2019 में होने वाले विश्वकप के लिए टीम में चयन पर टिकी हैं.

इन्टरव्यू के दौरान कृणाल ने अपने क्रिकेट से जुड़ी कई बातें बतायी

मुंबई इंडियंस की ऑफिसियल वेबसाईट द्वारा लिए गए इन्टरव्यू के दौरान कृणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा

”मेरे लिए ये एक शानदार सफ़र रहा. तीन साल पहले जब मैंने मुंबई इंडियंस के साथ सफ़र शुरु किया था. तब मैं कहा था और आज मैं कहा हूं. पिछले तीन वर्षों में जो बदलाव हुए है उससे मैं खुश हूं.”

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जाने और अपने भाई हार्दिक पांड्या के साथ ड्रेसिंग रूम  शेयर करने पर कृणाल ने ख़ुशी जताई. कृणाल ने कहा

”जब मुझे टी-20 टीम के लिए टीम में शामिल किया गया तब मैं टीम इंडिया ए के साथ था. हार्दिक पांड्या और मैं बचपन से ही साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं. यह हम दोनों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा ही था. भारत के लिए पहली बार हमने ड्रेसिंग रूम शेयर किया. यह हमारे लिए काफी अच्छा अनुभव था, बल्कि हार्दिक ने एक फोटो भी पोस्ट की थी”

कृणाल पांड्या अभी यह तय नही कर पा रहे हैं कि वह एक गेंदबाज ऑल राउंडर हैं या बल्लेबाज ऑल राउंडर उन्होंने कहा ”मैं अभी भी समझने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं एक गेंदबाज ऑल राउंडर हूं या बल्लेबाज ऑल राउंडर. मैं सभी पर काम कर रहा हूं. चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर फील्डिंग. मैं कुछ भी अधूरा नही चाहता हूं”

कृणाल 2019 में होने वाले विश्वकप में खेलने का सपना रखते हैं और उसके लिए वह मेहनत कर रहे हैं. कृणाल ने कहा

”मेरा अंतिम लक्ष्य देश के लिए खेलना है, और अगर सच कहूँ तो मेरा ध्यान विश्वकप में भारत के लिए खेलने पर है. अगर मैं लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं तो मुझे वह मिलेगा, जो मैं चाहता हूं. इसलिए अंत में मेरा लक्ष्य 2019 में भारत के लिए विश्वकप खेलना है. उम्मीद है जिस तरह से मैं कर रहा हूं, मैं वहां तक पहुंच पाऊंगा”

The post विश्वकप में बतौर आलराउंडर खेलना चाहते है कृणाल पंड्या appeared first on SportzWiki Hindi.