भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वैसे तो कहने को इन दोनों टीम के बीच मुकाबला है लेकिन प्रशंसकों के लिए भारत इंग्लैंड का मुकाबला एक तरह से इंग्लैंड के तेज गेंबाज जेम्स एंडरसन और भारत के कप्तान निराट कोहली के बीच माना जा रहा है। प्रशंसकों में इन दोनों के बीच की टक्कर को लेकर बड़ी उत्सुकता नजर आती है।

जेम्स एडरसन वर्सेज विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2014 में पिछले इंग्लैंड के दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। उस दौरान भारतीय टीम की रन मशीन को मानों किसी की नजर लग गई थी और वो लगातार नाकाम साबित हुए। वहां भारतीय मौजूदा कप्तान ने महज 134 रन बनाए थे और 10 पारियों में कई बार एंडरसन का शिकार बने।

जेम्स एंडरसन ने पिछले दौरे पर कोहली का किया था 6 बार शिकार
जेम्स एंडरसन ने उस दौरे पर विराट कोहली को खासा परेशान किया था। जिमी की गेंद पर कोहली उस दौरे पर इतना संघर्ष कर रहे थे कि 10 में से 6 बार उनका शिकार बनें। इसमें भी खास बात ये रही कि एंडरसन ने उन्हें सभी मौकों पर स्टंप के पीछे लपकवाया।(1 बार विकेटकीपर और 5 बार स्लिप में)
भारत के कप्तान ने पहले टेस्ट में खेली शानदार पारी
लेकिन इस बार विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की। भारत के कप्तान ने पहले टेस्ट मैच में 149 और 51 रनों की पारी खेली हालांकि इस दौरान इंग्लैंड खेमें में एंडरसन ही विराट कोहली को एक बार फिर परेशानकरने में कामयाब रहे और उन्होंनें इस बल्लेबाज को आउट करने के दो मौके भी बनाए थे।

ये नंबर एक बल्लेबाज और नंबर एक गेंदबाज की लड़ाई
एंडरसन ने एक कॉलम में लिखा कि
“मेरे और कोहली के बीच एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी टक्कर है लेकिन आपस में पारस्परिक सम्मान भी है। पहले मैच में 200 रन बनाने के बाद कोहली टेस्ट रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं और मैं टॉप रैंक का गेंदबाज हूं। मुझे लगता है ये टॉप खिलाड़ियों के बीच का आमना-सामना है। मुझे निश्चित रूप से एजबस्टन में उनके साथ लड़ाई पसंद आयी।”

हम दोनों करते हैं एक-दूसरे का सम्मान
“मुझे लगता है कि मैंने अपनी योजना के काम के अनुसार विराट कोहली को बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मैंने उन्हें कुछ मौकों पर फंसाया भी, लेकिन कैच ड्रॉप कर दिए गए। मैंने उनको पहली पारी में उनके 149 रनों के स्कोर में अपनी गेंदबाजी पर केवल 17 रन दिए। वो मैच अच्छी खेल भावना के साथ खेला गया। और वहां पर बहुत सम्मान था। मेरे और विराट दोनों की ओर से एक-दूसरे का सम्मान था।”

मैंने कुछ रन उन्हें दे डाले उपहार के तौर पर
“मैंने उनको कुछ रन उपहार के तौर पर दे दिए जब मैंने उनको पैरों पर गेंद डे डाली उसको उन्होंने चार पर फ्लिक कर दिया। मेरी ओर से ये उपहार देना आपको पसंद नहीं आया लेकिन ये एक परीक्षण था। और पूरी खेल भावना से खेला गया। कई टीमें लॉर्ड्स को विशेष तौर पर देखती हैं तो वहां पर मैं कुछ अच्छे नामों को हासिल करने की कोशिश करूंगा। “

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी जेम्स एंडरसन भी हुए कोहली फैन, कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.