Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान विराट कोहली को कड़ी टक्कर दे रहे मयंक डागर हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर फ़िदा

घरेलू क्रिकेट में हिमांचल की ओर से खेलने वाले मयंक डागर एक स्टाइलिश क्रिकेटर हैं. 21 वर्षीय युवा मयंक पहली बार 2016 में चर्चा में आए थे, जब अंडर-19 विश्वकप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे. मयंक से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि वह पूर्व धमाकेदार ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भांजे हैं.

इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं मयंक

मयंक स्टाइल के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को टक्कर देते हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में मयंक डागर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इन्टरव्यू के दौरान अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को लेकर खुलासा किया है.

मयंक ने बताया कि वह पंजाबी पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम बाजवा को बेहद पसंद करते हैं. सोनम बाजवा एक मॉडल एक्ट्रेस हैं. जो पंजाबी और तमिल सिनेमा में काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. हालांकि इसके बाद मयंक ने जो कहा वह उनके फैन्स को बेहद खुश कर देगा.

मयंक ने कहा ”सिंगल, मेरा खेल ही मेरा रिलेशनशिप है. जिस तरह कोई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वफादार रहता है. उसी तरह मैं अपने खेल के प्रति वफादार हूं”

मयंक को  इसी वर्ष आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि उन्हें एक भी मैच में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला. किंग्स इलेवन के मेंटोर मयंक के मामा यानि वीरेंद्र सहवाग हैं.

मयंक ने अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2.90 की इकॉनमी से 30 विकेट लिए हैं. मयंक जिस तरह से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. वह जल्द ही भारतीय टीम में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं.

मयंक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2016-17 सीजन में हिमाचल प्रदेश की ओर रणजी ट्रॉफी से डेब्यू किया था. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज जबकि बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं.

The post भारतीय कप्तान विराट कोहली को कड़ी टक्कर दे रहे मयंक डागर हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर फ़िदा appeared first on SportzWiki Hindi.