Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय होगा दूसरा टेस्ट मैच, ये हो सकती हैं संभावित टीम

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच आज लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए लंदन का ये ऐतिहासिक मैदान बहुत भाग्यशाली है। क्योंकि भारतीय टीम ने 1983 में इसी मैदान पर पहला विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की। लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दिन में 3:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच 3:00 बजे टॉस किया जाएगा। विराट एंड कंपनी दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर इस टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकती है।

इंग्लैंड के बीच इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने पहला टेस्ट मैच जीतकर 1—0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट मैचों में भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, मुरली विजय कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में टीम में कुछ बदलाव कर सकते है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ही इंग्लिश गेंदबाजों का सामना कर सके। विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में 149 व 51 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन विराट टीम की हार नहीं टाल सके।

लॉर्ड्स मैदान गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद है। मैदान में अच्छी घास है। इसलिए विराट दूसरे टेस्ट मैच में दो स्पिन गेंदबाज उतार सकते है। पहले टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। अश्विन ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 4 व दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे। अश्विन से दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की उम्मीद है। इंग्लैंड की और से पहले टेस्ट मैच में सैम करन ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल हुए।

दूसरे टेस्ट मैच में ये संभावित टीम हो सकती है :

संभावित भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।

संभावित इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स।