Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेन्द्र सहवाग ने कहा इस वजह से नहीं लेता नाडा के डोपिंग रोधी पैनल की बैठक में हिस्सा

वीरेन्द्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के नाडा पैनल की सुनवाई में भाग नहीं लेने पर सवाल उठाये जा रहे हैं. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस खिलाड़ी ने कहा है कि मैं इस समिति का हिस्सा नहीं बनना चाहता था, लेकिन खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आग्रह पर इससे जुड़ना पड़ा.

सहवाग का कहना है कि वह तो खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के कहने पर इस पैनल में शामिल हो गए थे, उनका मानना है केवल ओलम्पियन को समिति में होना चाहिए क्रिकेटरों को नहीं.

आपको बता दें, सहवाग को नवंबर 2017 में नाडा के डोपिंग रोधी अपीली पैनल (एडीएपी) में शामिल किया गया था, लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने कहा,

“मेरा मानना है कि क्रिकेटरों के बजाय पूर्व ओलंपियन को नाडा पैनल का हिस्सा होना चाहिए. ओलंपिक वर्गों में शामिल खिलाड़ी नाडा की कार्यप्रणाली से अधिक वाकिफ होते हैं.”


बेबाक टिप्पणी करने के लिए मशहूर सहवाग ने कहा,

‘मेरे जैसे व्यक्ति की तुलना में ओलिंपियन डोपिंग रोधी संहिता के बारे में ज्यादा जानते हैं. शुरू में मैं पैनल का हिस्सा बनने का इच्छुक नहीं था.’

उन्होंने कहा,

‘मैं शुरू से ही बीसीसीआई का हिस्सा रहा हूं और आईसीसी टूर्नमेंटों को छोड़कर मेरा बमुश्किल ही डोप परीक्षण हुआ है. इसलिए मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि मेरी जानकारी सीमित है.’

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल सांघवी और आकाश चोपड़ा को इस समिति में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर को भी इस समिति में विशेष आमंत्रण के तहत शामिल किया गया है.

लोढा समिति द्वारा की गई सिफारिशों और राज्य संघ के लिए बीसीसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार क्रिकेट समिति को विभिन्न चयन समितियों का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है. इसके साथ ही इस समिति का कार्य दिल्ली में क्रिकेट के सुधार हेतु डीडीसीए को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देना होगा.

The post वीरेन्द्र सहवाग ने कहा इस वजह से नहीं लेता नाडा के डोपिंग रोधी पैनल की बैठक में हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.